फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Workers' liabilities will be paid from July 20

Ballia News: 20 जुलाई से श्रमिकों की देनदारियों का होगा भुगतान

Tue, 15 Jul 2025 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Workers' liabilities will be paid from July 20
रसड़ा। नगर के ब्रह्माइन सती मंदिर के प्रांगण में उत्तर प्रदेश कताई मिल रसड़ा के श्रमिकों की बैठक हुई। इसमें श्रमिकों की देनदारियों से संबंधित समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। उत्तर प्रदेश कताई मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा ने कहा कि प्रबंधतंत्र और श्रमिक प्रतिनिधियों के मध्य 20 मई के समझौते को मूर्त रूप देने के लिए प्रबंधतंत्र और श्रमिक प्रतिनिधियों के मध्य बैठक हुई। इसमें श्रमिकों की देनदारियों से संबंधित सूची और सूचना के माध्यम से अवगत कराया गया और शासन द्वारा अनुमोदित अनुग्रह धनराशि का विवरण 20 जुलाई से कंपनी द्वारा संचालित बैंक खाते से श्रमिकों के बैंक खाते में किया जाएगा। जिन पूर्व श्रमिकों का व्यक्तिगत वाद लंबित है वे अपना वाद निस्तारित कराकर संगठन से अधिकृत प्रतिनिधियों से प्रमाणित कराकर 10 रुपये के स्टांप पेपर पर नोटराइज शपथ के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं कंपनी में कार्य करने का प्रमाण पत्र के साथ उपलब्ध कराकर फार्म भर सकते हैं। बैठक में चंद्र प्रकाश, शंभुनाथ, वियजशंकर, ओमप्रकाश चौहान, सिंहासन प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed