{"_id":"68603f1b5101ed24a50a0c5d","slug":"work-completed-within-a-week-ballia-news-c-190-1-bal1001-143015-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एक सप्ताह के अंदर पूरा हो काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एक सप्ताह के अंदर पूरा हो काम
विज्ञापन
बलिया/मझौंवा। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शनिवार को चैन छपरा, रामगढ़ और गंगापुर के पास कटानरोधी परियोजनाओं का निरीक्षण किया। एक सप्ताह के अंदर कटानरोधी परियोजनाओं का काम पूरा करने का निर्देश दिया।
इस दौरान अधिशासी अभियंता बाढ़ ने बताया कि ग्राम समूह चैन छपरा के पास 12.45 करोड़ से स्वीकृत परियोजना से दो स्पर प्रस्तावित हैं। लाॅचिंग एप्रन का काम पूरा हो गया है। बोल्डर से पिचिंग का कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों को बताया गया कि भरसौता से हल्दी तक नए रिंग बंधे एवं रेपुरा रिंग बंधे की मरम्मत से दो लाख आबादी को सुरक्षा मिलेगी।डीएम ने गंगापुर के पास बलिया-बैरिया तटबंध (एनएच-31) स्पर एवं डैंपनर निर्माण को भी देखा।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि यहां पर केवल लाॅचिंग एप्रन का कार्य कराया जाना हैं। डैंपनर में स्लोप पिचिंग का कार्य अवशेष है। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि गंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित होने गांवों, मकानों एवं आबादी का विस्तृत सूची तैयार की जाए। बाढ़ शरणालय को चिह्नित कर अभी से सभी तैयारी कर ली जाए। सीडीओ ओजस्वी राज, एडीएम अनिल कुमार, तहसीलदार बैरिया मनोज कुमार राय, सहायक अभियंता श्रवण कुमार प्रियदर्शी आदि थे।