फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women workers will be deployed at seven pink booths

Ballia News: सात पिंक बूथों पर तैनात होंगी महिला कर्मी

Thu, 04 Apr 2024 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Women workers will be deployed at seven pink booths
जिले की सात विधानसभाओं में एक-एक पिंक बूथ बनाए जाएंगे। सभी पिंक बूथ पर सजावट होगी और रंगोली बनाई जाएगी। महिला वोटर का फूलों से स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर एक-एक मॉडल युवा बूथ और एक-एक दिव्यांग बूथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में सात विधान सभा क्षेत्रों में एक-एक पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर सिर्फ महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। एक बूथ पर चार महिलाएं मौजूद रहेंगी। जिसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


पिंक बूथ के माध्यम से महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। बूथ को अच्छे ढंग से सजाया जाएगा। इसके अलावा पिंक बूथ में सभी जरूरी सुविधाएं रहेंगी। जिले में तीन लोकसभा बलिया, सलेमपुर और घोसी (आंशिक) और सात विधानसभा हैं। यहां मतदान के लिए 1396 मतदान केंद्र और 2606 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा में बनने वाले पिंक बूथ पर चुनाव कराने का जिम्मा महिलाओं के पास होगा। पिंक मतदेय स्थल पर मतदान कार्मिक से लेकर सुरक्षा कर्मी तक महिलाएं ही होंगी। पोलिंग बूथ पर महिलाएं किसी भी रंग के कपड़े पहन सकती हैं। बूथ पर किसी विवादित रंग का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंक बूथ पर बच्चों के खेलने के लिए भी जगह बनाई जाएगी। बूथ में सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था होगी। इसके अलावा महिला मतदाता अपने बच्चों को दुग्धपान करा सकें, इसके लिए आंचल केंद्र बनेगा।


अब मोटू-पतलू व चाचा चौधरी करेंगे जागरूक
जिला प्रशासन स्वीप कार्यक्रम के तहत तहसील मुख्यालयों पर बड़ी स्क्रीन की एलईडी लगवाई जाएगी। स्वीप के नोडल व डीआईओएस रमेश सिंह ने बताया कि एलईडी स्क्रीन पर लघु फिल्म प्रसारित होगी। इसमें देश की नामचीन हस्तियां, कलाकार व खिलाड़ी आदि लोगों को उनके वोट का महत्व बताएंगे। बीच- बीच में कार्टून फिल्म के माध्यम से कभी मोटू-पतलू तो कभी चाचा चौधरी वोट डालने के फायदे व न डालने के नुकसान बताते हुए सभी मतदाताओं से एक जून को मतदान करने की अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed