{"_id":"6aef5ac114452b974000edb4","slug":"women-raised-their-voices-against-corruption-by-playing-winnowing-fans-soops-ballia-news-c-190-1-bal1001-176792-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सूप बजाकर महिलाओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सूप बजाकर महिलाओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलंद की आवाज
विज्ञापन
बांसडीह। घरों से दरिद्रता भगाने के पारंपरिक प्रतीक सूप को महिलाओं ने शनिवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध का हथियार बना लिया।
जिला निषाद समाज बलिया सामाजिक संगठन के बैनर तले ‘सूप बजाओ, दलिद्र भगाओ अभियान’ के तहत सैकड़ों महिलाओं ने बांसडीह कचहरी में अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। हरेराम साहनी के नेतृत्व में जुटीं महिलाओं ने सूप बजाकर तहसील और थाने में कथित भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और शोषण के खिलाफ आवाज उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने सरकारी कार्यालयों को भ्रष्टाचारमुक्त बनाने और आम जनता को अनावश्यक परेशानियों से निजात दिलाने की मांग की।
बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर निकाला जुलूस
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर तिराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई।
इसके बाद सैकड़ों महिलाओं का जुलूस सूप बजाते हुए आगे बढ़ा। इसी दौरान पुलिस प्रशासन ने जुलूस को रोक दिया। इसको लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कुछ देर तक वार्ता और नोकझोंक हुई। बाद में तहसीलदार के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। इसके पश्चात महिलाओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।