फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women are becoming physically and mentally stronger in the gym

Ballia News: महिलाओं में जिम में शारीरिक और मानसिक रूप से हो रहीं मजबूत

Thu, 19 Feb 2026 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Women are becoming physically and mentally stronger in the gym
शहर की एक जिम में मौजूद युवतियां। संवाद - फोटो : संवाद
बलिया। शहर के अंदर सुविधाओं के बीच महिलाओं का स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है। इसके लिए व्यायाम काफी जरूरी है। ऐसे में महिलाएं जिम की तरफ रुख करने लगी हैं, जिससे वह शारीरिक व मानसिक रूप में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ता जा रहा है। इधर पांच सालों में जिम में युवतियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

शहर के अंदर संचालित 10 जिमों में सुबह-शाम घर के कामों से समय निकालकर युवतियां व महिलाएं जिम में अपने स्वास्थ्य सुधार पर काम कर रही है। अब शहर में महिलाओं के बीच फिटनेस का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। मालगोदाम रोड स्थित साध्य जिम के कोच उज्जल सिंह ने बताया कि महिलाएं मुख्य रूप से वजन घटाने के लिए कार्डियो वर्कआउट, वेट ट्रेनिंग, क्रॉस फिट ट्रेनिंग और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर रही हैं। नियमित व्यायाम से उनका तनाव कम होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। शहर में महिलाओं की यह बढ़ती रुचि फिटनेस कल्चर को नई दिशा दे रही है। जिम में करीब 25-30 युवतियां व महिलाएं प्रतिदिन आती हैं। जिम संचालक धनंजय प्रताप सिंह ने बताया कि जो महिलाएं व्यायाम नहीं करतीं, उनमें चिड़चिड़ापन, नींद की समस्या और चिंता ज़्यादा देखने को मिलती है। बताया कि शहरी महिलाओं के लिए रोज़ाना कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि बेहद ज़रूरी है।
विज्ञापन


जिम आने से हिचक रही थी। माइग्रेन की बीमारी के चलते हमेशा परेशान रहती थी। घर वाले भी जिम जाने के निर्णय को उचित नहीं मान रहे थे लेकिन यहां आने के बाद मेरी हिचक खत्म हो गई। उसके बाद मेरी स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतें दूर हो गई।-काजल।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल से लगातार जिम करती हूं। फिटनेस व हेल्थ के लिए महिलाओं के लिए आज के परिवेश में काफी जरूरी है। यहां पर जिम के साथ योग भी कराया जाता है। सभी जिम करने वाले भाई-बहन एक परिवार के सदस्य की तरह रहते हैं।-मिस्टी बासू

घर के लोग जिम आने से मना करते थे लेकिन यहां आने के बाद मैंने अपने फिटनेस पर काम किया। मां घर पर ही काम करने का दबाव बनाती थी लेकिन मैंने जिम से संपर्क किया। शरीर की बनावट भी बेकार थी। अब शरीर भी पहले से बेहतर हो गया है। -ज्योति यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed