फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman who died taking ration died in an accident

राशन लेने निकली महिला की हादसे में मौत

Fri, 07 Aug 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Woman who died taking ration died in an accident
सहतवार। सहतवार-बांसडीह मार्ग पर शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे बोलेरो के धक्के से एक महिला की मौत हो गयी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिलाअस्पताल भेज दिया। दुर्घटना के बाद दोनों तरफ गाड़ियों का जाम लग गया।
विज्ञापन

ग्राम सभा धरवार की गौरी पुरवा निवासी बुचिया देवी पत्नी जुगेश्वर राजभर शुक्रवार सुबह राशन लेने के लिए धरवार कोटे की दुकान पर जा रही थी। वह अपने घर के सामने सहतवार- बांसडीह मार्ग पर पहुंची ही थी कि सहतवार की तरफ से तेज रफ्तार से जा रही बोलेरो ने धक्का मार दिया। इससे वह गिरकर तड़पने लगी। आसपास के लोगों ने निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया, लेकिन तब तक मौत हो गई थी। हादसे के बाद गांव के कुछ लोगों ने बोलेरो का पीछा किया, लेकिन चालक वाहन समेत भागने में सफल रहा। दुर्घटनास्थल पर काफी भीड़ इकट्ठा हो जाने से थोड़ी देर के लिए वहां जाम की स्थिति हो गई थी, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हटाकर समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed