फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman killed by stabbing, daughter injured

चाकू मारकर महिला की हत्या, बेटी घायल

Sun, 02 Feb 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Woman killed by stabbing, daughter injured
बैरिया/रेवती (बलिया)। रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में शुक्रवार रात साढ़े दस बजे घर में घुसे हमलावर ने मां और बेटी को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय मां की मौत हो गई जबकि घायल बेटी को वहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। एसपी देवेंद्र नाथ और एएसपी संजय कुमार घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के जल्द खुलासा का निर्देश दिया। पुलिस ने मृतका के पति उमेश वर्मा की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

श्रीनगर निवासी उमेश वर्मा शुक्रवार रात पुत्र रवि कुमार (19) के साथ कमरे में सो रहे थे। बगल के कमरे में उनकी पत्नी बिंदू देवी (45) और पुत्री अंशु वर्मा (16) सोई थी। रात साढ़े 10 बजे घर में घुसे हमलावर ने बिंदू और अंशु पर चाकू से वार कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों के मुताबिक बगल के सरस्वती पूजा पंडाल में लाउडस्पीकर बजने से किसी को घटना की भनक नहीं लगी। यहां तक कि बगल के कमरे में सो रहे बाप-बेटे को भी जानकारी नहीं हुई। हमलावर के भागने के बाद बिंदू ने किसी तरह पति को जगाया। इसके बाद उमेश ने फोन कर पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया। मां-बेटी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने बिंदू देवी को मृत घोषित कर दिया जबकि अंशु की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक पड़ोस के एक व्यक्ति से घरेलू विवाद में मारपीट की घटना पहले हुई थी लेकिन उसे लेकर हत्या नहीं हो सकती है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना का जल्द ही पर्दाफाश कर दोषियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed