फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman gave Tahrir against Tehsildar

तहसीलदार के खिलाफ महिला ने दी तहरीर

Fri, 21 Aug 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Woman gave Tahrir against Tehsildar
नगरा। मालीपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिप्रकाश चौरसिया और तहसीलदार बिल्थरारोड के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। तहसीलदार जितेंद्र सिंह की ओर से भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत 9 के विरुद्ध बलवा का मुकदमा दर्ज कराने के बाद अब मंडल अध्यक्ष की ओर से एक महिला ने तहसीलदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गौवापार की महिला पार्वती देवी ने तहरीर में कहा है कि पुश्तैनी पुरानी आबादी वाले मकान के दीवार को 18 अगस्त को समय 2.30 बजे तहसीलदार बिल्थरारोड ने अपने होमगार्डों के साथ गिराना शुरू किया। तब वह और उनकी सास चंद्रावती देवी ने दीवार गिराने से मना किया तो तहसीलदार ने हम दोनों महिलाओं को धक्का मारकर गिरा दिया। इसके बाद पैर से भी हम दोनों विधवा महिलाओं को मारा पीटा। इसी बीच शशिप्रकाश चौरसिया व संजय चौरसिया बीच बचाव कर ही रहे थे कि तहसीलदार ने एक अज्ञात व्यक्ति को ललकारते हुए उसके ऊपर हमला करवा दिया। जिसका वीडीओ बना है। आरोप लगाया कि तहसीलदार ने विपक्षी से मिलकर बगैर नगरा पुलिस को सूचित किए ही दीवार को गिरवा दिया जबकि ऐसा कोई आदेश नहीं था। प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। उसकी जांच की जा रही है। उच्चाधिकारियों का जो भी निर्देश होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed