फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman gave Tahrir against State Bank's CSP Director

स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक के खिलाफ महिला ने दी तहरीर

Mon, 14 Dec 2020 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Woman gave Tahrir against State Bank's CSP Director
रेवती। नगर के स्टेट बैंक के समीप स्थित स्टेट बैंक के एक सीएसपी (कस्टमर सर्विस प्वाइंट) संचालक अरविंद यादव एवं संजीव यादव पर 40 हजार रुपये धोखे से निकालने का आरोप लगाते हुए रेवती थाना क्षेत्र के पांडेय के छपरा निवासिनी रीना देवी पत्नी मुन्ना यादव ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि एसबीआई की रेवती शाखा के खाता सं. 33016447469 से बीते छह सितंबर को मैंने बैंक की शाखा में पैसा आहरित करने गई। बैंककर्मियों ने कहा कि यहां 20 हजार से अधिक की निकासी होगी और कम पैसा आहरित करने के लिए बगल की सीएसपी से निकाल लो। मैंने बैंक के बगल स्थित सीएसपी से छह हजार रुपये की निकासी की। चार दिन पहले मेरे द्वारा पुन: सात हजार उसी सीएसपी से आहरित किया गया। बैंक स्टेटमेंट जांच कराने पर पता चला कि सात तथा आठ सितंबर को दस-दस हजार 19 तथा 20 सितंबर को दस-दस हजार यानि कुल 40 हजार आहरित किया गया है। उक्त पैसा मेरे द्वारा नहीं निकाला गया है। बैंक में शिकायत करने पर कल आने की बात कही गई। शाखा प्रबंधक सुरेश राम ने बताया कि उक्त मामले की लिखा पढ़ी करके उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed