फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman falls in pit with two daughters, one daughter dead

बाढ़ से बने गड्ढे में महिला व दो पुत्री गिरी, मासूम की डूब कर मौत

Tue, 05 Nov 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Woman falls in pit with two daughters, one daughter dead
दया छपरा। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के दया छपरा से गंगा पार बिहार के दामोदरपुर जा रही एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ सिंचाई विभाग के बंधे के पास गड्ढे में गिर गई। आसपास के लोगों ने महिला और उसकी एक बेटी को तो बचा लिया लेकिन उसकी एक साल की बच्ची डूब गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से घंटा भर बाद बच्ची का शव गड्ढे से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि रेवती थाना क्षेत्र के राकाहा निवासी दुर्गावती देवी पत्नी लाल बाबू पासवान मंगलवार को दोपहर अपनी दो पुत्रियों के साथ मायके बिहार के दामोदरपुर जाने के लिए नौरंगा घाट जा रही थी। रास्ते में वह मुरली छपरा सिंचाई विभाग के बंधा के पास बाढ़ में कटने से बने गड्ढे को पार कर रही थी कि वह गहरे पानी में चली गई। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने उसे व उसकी पुत्री शीला को तो बचा लिया लेकिन महिला की गोद वाली एक साल की सुनैना पानी में डूब गई। इसके बाद मुरली छपरा निवासी बृजेश चौधरी ने अथक प्रयास कर सुनैना का शव पानी से निकाला। घटना के बाद दुर्गावती बदहवास हो कर रोती बिलखती रही। बैरिया पुलिस ने महिला से पूछताछ कर उसके घरवालों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed