फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman dies electric shock in ballia uproar throwing dead body missing for two days

UP News: करंट लगने से महिला की मौत, शव फेंकते देख मचा बवाल, दो दिन से लापता थी वृद्धा; पढ़ें पूरा मामला

Thu, 12 Sep 2024 07:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 12 Sep 2024 07:52 PM IST
सार

Ballia News: ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खेत की रखवाली करने वालों ने घटना पर पर्दा डालने के लिए शव को उठाकर झाड़ियों में रख रहे थे। वहीं, परिजनों एक आरोपी को पहचाने का दावा भी किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Woman dies electric shock in ballia uproar throwing dead body missing for two days
मौके पर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन पहले यानी मंगलवार की शाम से घर से लापता बुजुर्ग महिला का शव खेत से निकाल झाड़ियों में फेंकते समय एक बालक ने देख लिया। बालक के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि केले के खेत में छोड़े गए करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हुई होगी। गुरुवार को शव को छिपाने की कोशिश की जा रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस ने लोगों को समझाया
बियफी देवी (65) पत्नी दीनानाथ यादव निवासी दया छपरा गांव में दूध और दही बेचती थीं। मंगलवार की शाम से ही वह किसी को बिना बताए घर से गायब थीं। परिजन उनकी हर संभव स्थानों पर तलाश कर रहे थे। गुरुवार दोपहर खेत में शौच करते समय एक बालक ने कुछ लोगों को झाड़ियों में महिला का शव फेंकते देख शोर मचाया।

इस पर पास में मौजूद लापता महिला के पुत्र सूर्यबली यादव, अन्य ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों का कहना था कि गांव के एक खेत में केले की खेती की गई है। उसे चारों तरफ से तार लगाकर करंट प्रवाहित किया गया है। आरोप लगाया कि तार से घेरे गए केले के खेत में घुसते समय करंट लग जाने से महिला की मौत हो गई।

घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान व थाना प्रभारी रामायण सिंह मौके पर पहुंच गए। बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed