फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman dies after being hit by a pickup was sent home after treatment from the hospital

Ballia : पिकअप की टक्कर से महिला की मौत, अस्पताल से इलाज के बाद भेज दिया गया था घर

Thu, 02 Jan 2025 05:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 02 Jan 2025 05:30 PM IST
सार

वृद्ध महिला की मौत के बाद परिवार में मातम है। बताया जा रहा है कि महिला को अस्पताल से इलाज के बाद घर भेजा गया था घर जाते समय पिकअप ने टक्कर मार दी जिसमें उसकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Woman dies after being hit by a pickup was sent home after treatment from the hospital
वृद्धा की मौत पर घर पर भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बैरिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित लोहा टोला के डेरा मोड़ के सामने खड़ी वृद्ध महिला को पिकअप ने टक्कर मार दी, इससे महिला घायल हो गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


चांददीयर गांव निवासी मनकिया देवी (68) पत्नी स्व. रामनारायण यादव बुधवार को पुत्र की शादी के लिए बैरिया बाजार कपड़ा खरीदने गई थीं। कपड़ा खरीदकर शाम वापस अपने गांव के समीप पहुंच मोड़ पर उतरकर खड़ी थीं। बिहार की तरफ से आ रही तेज गति पिकअप ने टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, चिकित्सकों ने इलाज कर महिला को छोड़ दिया। परिजन घर लेकर आ गए। महिला अपने घर बृहस्पतिवार की सुबह दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed