{"_id":"052809458d0453fdd5962d3fb2288d15","slug":"without-selling-branded-drug-in-the-three-captive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मार्का दवा बेचने में तीन बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मार्का दवा बेचने में तीन बंदी
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 06 Jun 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जड़ी-बूटी से असाध्य रोगों के उपचार का दावा करने वाले तीन लोगों को सीएमओ के नेतृत्व की टीम ने एक निजी होटल से गिरफ्तार किया। टीम के सदस्यों ने आयुर्वेदिक नुस्खों से तैयार कई दवाओं की सैंपलिंग भी की।
यह कार्रवाई सीएमओ ने एक मरीज की शिकायत पर की। टीम के इस कार्रवाई से इस कारोबार में जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। कथित बीएमएस की डिग्री लेने वाले एक वैद्य समेत तीन को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया।
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शीतल दवनी निवासी दवा प्रतिनिधि सदानंद सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि उसके एक परिचित ने दवा लेने के लिए भेजा था।
विज्ञापन
स्टेशनरोड स्थित एक होटल के कमरा नंबर पांच में एक डाक्टर बैठा था और कमरा नंबर चार में दवाई दी जा रही थी। जब दवाई मांगी गई तो उसने दो माह की दवा लाल और हरी गोलियों की तीन पाकेट दी और एक हजार रुपये की मांग की। इस दवा के पैकेट पर कुछ नहीं लिखा था जो ड्रग्स अधिनियम के विपरीत है।
जिस पर कथित चिकित्सक ने कहा कि दवा ऐसी ही मिलती है। इसके बाद पीड़ित दवा प्रतिनिधि ने इसकी सूचना सीएमओ को दिलवाई। टीम में नगर मजिस्ट्रेट रामसिंह वर्मा और एसीएमओ डा. लल्लन प्रसाद सहित अन्य चिकित्साकर्मी मौजूद रहे। इस दौरान टीम के सदस्यों ने गोलियों के साथ कई पाउडरों की सैंपलिंग भी भरी। पकड़े गए आरोपी चिकित्सकों में वैद्य अमनदीप योगी तथा कुलभूषण योगी प्रमुख रूप से शामिल रहे।