फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   With the arrival of cold rain realization

बारिश के साथ ही ठंड के आगमन का अहसास

Wed, 02 Dec 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Wed, 02 Dec 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
With the arrival of cold rain realization
 आसमान में बुधवार की सुबह से ही काले-कजरारे बादलों ने अठखेलियां शुरू कर  दी। दोपहर बाद अचानक आसमान में घोर बादलों का समूह उमड़ पड़ा। कुछ देर में बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। बेमौसम बारिश से नगर की हालत काफी खराब हो गई। वहीं सड़कों पर धूल की जगह कीचड़ दिखने लगा।
विज्ञापन


हालांकि मौसम खराब होने से ठंड में इजाफा हुआ। लोगों ने ऊनी शाल और स्वेटर भी निकाल लिए। सोमवार से ही बादल आसमान में उमड़-घुमड़ करते रहे। बुधवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज गड़बड़ दिख रहा था। दोपहर बाद तो आसमान में अठखेलियां कर रहे काले बादल इकट्ठे होने लगे। दोपहर बाद करीब तीन बजे तक बादलों का उमड़-घुमड़ चलता रहा। करीब चार बजे कुछ ही देर में बादलों ने आसमान को पूरी तरह से ढंक दिया। अचानक अंधेरा छा गया और फिर क्या था। बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। बारिश से नगर की रौनक अचानक बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


नगर की सड़कों पर कीचड़ का  साम्राज्य स्थापित हो गया। जिससे दो पहिया एवं चारपहिया वाहनों की गति धीमी पड़ गई। कई वाहन कीचडय़ुक्त सड़क पर फिसलते नजर आए। वहीं बारिश के चलते ठंड में  इजाफा साफ झलकने लगा। उधर, ग्रामीणांचल क्षेत्रों में किसानों में कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed