फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rules ignored at sweet shops, inspections remain lax even during the festive season.

Ballia News: मिठाई की दुकानों पर नियम गायब, त्योहार में भी खाद्य विभाग की जांच सुस्त

Tue, 20 Oct 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Rules ignored at sweet shops, inspections remain lax even during the festive season.
नगर के कदम चौराहा -भृगुआश्रम मार्ग ​स्थित एक मिठाई की दुकान पर बिक्री के लिए रखी मिठाइयां।संवा
बलिया। त्योहारों पर मिठाइयों की मांग बढ़ गई है, लेकिन मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की व्यवस्था सवालों के घेरे में है। काउंटरों पर सजी मिठाइयों के सामने न तो निर्माण की तारीख दर्ज है और न ही उनके इस्तेमाल की सुरक्षित अवधि का उल्लेख।
विज्ञापन

कई जगह मिठाइयां खुले में रखी जा रही हैं, जहां सड़क की धूल और मक्खियों के संपर्क में आने का खतरा बना रहता है। त्योहार के मौसम में मिलावट और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जिम्मेदार विभाग की लापरवाही से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल रहा है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रोज तीन से चार लोग फूड पॉइजनिंग वाले पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के नियमों के तहत बिना पैक की मिठाइयों के काउंटर पर ‘बेस्ट बिफोर’ यानी मिठाई के सेवन के लिए निर्धारित अवधि की जानकारी प्रदर्शित करने की व्यवस्था लागू की गई है। इसके बावजूद जिले की दुकानों पर इसका पालन होता नहीं दिख रहा है। कुछ दुकानों को छोड़ दे तो ग्राहकों को मिठाई खरीदते समय यह तक पता नहीं चलता कि संबंधित मिठाई कब बनाई गई और उसे कितने समय तक सुरक्षित रूप से खाया जा सकता है। पैक मिठाइयों पर भी लेबल संबंधी नियमों का पालन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

न तारीख का पता, न रखरखाव की गारंटी

मिठाइयों की गुणवत्ता और सुरक्षित रखरखाव का सीधा संबंध लोगों की सेहत से है। खासकर दूध और खोया से बनी मिठाइयों को निर्धारित तापमान और उचित परिस्थितियों में रखना जरूरी होता है। गर्मी, नमी और अस्वच्छ वातावरण में इनके खराब होने का खतरा बढ़ सकता है। इसके बावजूद खुले काउंटरों पर रखी मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर ग्राहकों के पास जानकारी का अभाव रहता है। त्योहारों में अधिक बिक्री के बीच पुरानी मिठाइयों की बिक्री की आशंका भी जांच का विषय है।

------------

छापामारी और सैंपलिंग पर उठ रहे सवाल

खाद्य सुरक्षा विभाग की जिम्मेदारी केवल दुकानदारों को निर्देश देने तक सीमित नहीं है। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण, खाद्य नमूनों की जांच और उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई भी जरूरी है। ऐसे में त्योहार के दौरान मिठाई की दुकानों पर नियमित जांच और नमूने लेने की कार्रवाई का विवरण सार्वजनिक होना चाहिए, ताकि लोगों को पता चले कि उनकी सेहत की सुरक्षा के लिए विभाग कुछ दुकानों पर छापेमारी कर सैम्पलिंग कर खानापूर्ति करता है, लेकिन सख्त तेवर न अपनाने के कारण दुकानदारों का मनोबल बढ़ा हुआ हैं।

------

ग्राहक भी बरतें सावधानी

मिठाई खरीदते समय उसकी ताजगी, साफ-सफाई और रखरखाव पर ध्यान दें। पैक मिठाइयों पर लेबल और तारीख की जानकारी देखें। खुले में धूल-मक्खियों के संपर्क में रखी मिठाइयां खरीदने से बचें। संदेह होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत करें।


-----------
मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 21 अक्टूबर से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। --- हरेंद्र सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed