फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Will not be sick now helpless, disease will be free treatment

बीमार ना रहेगा अब लाचार, बीमारी का होगा मुफ्त उपचार

Sun, 22 May 2022 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Will not be sick now helpless, disease will be free treatment
बलिया। जनपद में चार से 18 मई तक आयुष्मान पखवाड़े का आयोजन किया गया था। इसमें 1425 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गये। जनपद में अब तक कुल 290395 आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के कार्डधारक परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। अभियान में उन लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गये, जिनका नाम योजना में तो शामिल है, लेकिन उनका आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बन पाया था।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डा विजय यादव ने बताया कि पखवाड़े के दौरान सभी शहरी व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अतिरिक्त ग्राम के सार्वजनिक स्थल पर आयुष्मान कार्ड कैंप आयोजित किए गए। पात्र परिवारों को योजना के प्रति जागरूक करते हुए अधिकतम पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनवाने का हरसंभव प्रयास किया गया। इसके अलावा सभी जन सुविधा केद्रों (सीएससी) और आयुष्मान भारत योजना के आबद्ध चिकित्सालयों में भी लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बनाए गये। योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ चंद्र शेखर सिंह ने कहा कि सभी लाभार्थियों के पास आयुष्मान कार्ड होना जरूरी है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें योजना से संबद्ध चिकित्सालय में नि:शुल्क उपचार मिलने में किसी तरह की दिक्कत न हो। बताया कि योजना के अंतर्गत उपचार के लिए जनपद में कुल 25 सरकारी और निजी अस्पताल योजना के तहत संबद्ध हैं। इनमें 12 सरकारी और 13 निजी क्षेत्र के अस्पताल हैं।
विज्ञापन

अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को भी मिलेगा लाभ
बलिया। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और अंत्योदय कार्ड धारकों के बाद सरकार अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ दे रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले में उज्ज्वला योजना के 28970 लाभार्थी हैं। इनमें से कुछ पहले से ही आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी हैं, कुछ लोगों के नाम योजना में शामिल नहीं है, शीघ्र ही उनको योजना में शामिल कर उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed