फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pandal doors thrown open; the Primordial Power (Adi Shakti) reveals herself.

Ballia News: पंडालों के खुले पट, आदि शक्ति ने दिए दर्शन

Sun, 18 Oct 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Pandal doors thrown open; the Primordial Power (Adi Shakti) reveals herself.
रतसड़ के संघत रैन बसेरा में श्री नागा बाबा कमेटी द्वारा स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा।संवाद
बलिया। शारदीय नवरात्र के सप्तमी के दिन शनिवार को विभिन्न स्थानों पर पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट वैदिक मंत्रोच्चारण व शंखनाद के बीच विधिविधान पूर्वक पूजन कर खोल दिए गए। इस दौरान मातारानी के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया। पूजा पंडालों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

इस बार पूजा समितियों ने एक से बढ़कर एक पंडालों का निर्माण कराया गया। विद्युत झालरों से पूजा पंडालों का आकर्षक रूप से सजाया गया हैं। पंडालों में देवी गीत की धुन पर युवा थिरकते नजर आए। जिले में 636 प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पंडालों के इर्द-गिर्द मेले जैसा दृश्य रहा। नगर के गांधीनगर, ओक्डेनगंज, शास्त्रीनगर, बड़ा गड़हा मोहल्ला, आर्यसमाज रोड, कासिमबाजार रोड, सेंट थामस स्कूल जगदीशपुर, कृष्णानगर, स्टार क्लब कोतवाली, कलेक्ट्रेट कॉलोनी, गुदरी बाजार, लोहापट्टी, चमन सिंह बागरोड, रामलीला मैदान के पीछे जापलिनगंज, जापलिनगंज पुलिस चौकी, जापलिनगंज दुर्गा मंदिर, भृगु मंदिर, कदमतर, महाबीर घाट कालीमंदिर, सुतरपट्टी आदि स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के पट सप्तमी पर खोल दिए गए।
विज्ञापन

रतसर के विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा का पट खुलते ही दशहरा मेले की शुरुआत हो गई है। जगह जगह भव्य पंडाल में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा की पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा पंचायत भवन, श्री नागा बाबा कमेटी द्वारा संघत रैन बसेरा, त्रिदेव कमेटी द्वारा गांधी आश्रम चौराहा, विश्व विजेता स्टार कमेटी द्वारा अड़ार, त्रिवेणी कमेटी द्वारा आजाद नगर पुरब मुहल्ला, हलचल क्लाथ स्टोर द्वारा सदर बाजार, दिलदार कमेटी द्वारा दिलावलपुर एवं यंग स्टार क्लब द्वारा डाकघर के पास स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा लोगों के बीच आकर्षण की केंद्र बनी हुई है। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंडालों में स्थापित मां की प्रतिमाओं के खुले पट
विज्ञापन
विज्ञापन

गड़वार कस्बा सहित विभिन्न स्थानों पर पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट शनिवार(सप्तमी) को वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान पूर्वक पूजन कर खोल दिया गया। गड़वार पोखरा, रामलीला मैदान, धरमू मार्केट थाना के सामने,त्रिकाल पुर तिराहा, यूनियन बैंक के समीप सहित गांव में अन्य स्थानों पर रखी माता के प्रतिमा का पट खुल गया। गड़वार पोखरा पर रखी गई प्रतिमा के समीप मेला भी लगाया गया है।
रसड़ा में वैदिक मंत्रों के बीच माँ दुर्गा का कपाट खुलते ही पूजा अर्चना प्रारम्भ हो गई है। नगर में स्टेशन रोड हॉस्पिटल रोड शिवम गली, छितौनी ठाकुरबाड़ी, गोरेया स्थान अंजनी का चबूतरा पानी टंकी रोड मल्लाह टोली मेरुराय का पूरा, पुरानी संगत बजाजी मुहल्ला आदि की पण्डाल एवम माँ दुर्गा की मूर्तिया सहित विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षक का केन्द्र बिन्दु रही।
--------
कौड़ी से निर्मित मां दुर्गा की प्रतिमा बनी आकर्षक का केंद्र
रसड़ा नगर के उत्तरपट्टी शिवमन्दिर पर मां शक्ति दुर्गा पूजा समिति मुहल्ला शिवनगरी उत्तर पट्टी रसड़ा द्वारा कौड़ी से निर्मित मां दुर्गा की प्रतिमा आकर्षक का केंद्र बिंदु बनी हुई है। 2009 से ही इस समिति के बाल कलाकारों द्वारा मटर की दाल, मोती, जौ, धूप, राजमा, रूद्राक्ष आदि से निर्मित प्रतिमाएं बनाकर सुर्खिया बटोरती आ रही है। इस वर्ष कौड़ी से निर्मित मां दुर्गा की बनाई गई है। जिसको बनाने में लगभग दो माह लगे हैं। शिव मंदिर सेवा समिति के प्रबंधक राजकुमार गुप्ता ने बताया कि इस बार कौड़ी से मां दुर्गा की अद्वितीय प्रतिमा निर्मित की गई है।

झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
बांसडीह में पूजा पंडालों में देर रात तक दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। बड़ी बाजार स्थित श्री महावीरी झंडा एवं दुर्गा पूजा समिति की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का अनावरण समाजसेवी युवराज सिंह ने किया। मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों के साथ भगवान हनुमान सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं। बड़ी बाजार स्थित श्री महावीरी झंडा एवं दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा द्वारा महिषासुर वध की आकर्षक झांकी सजाई गई है। नई बस्ती में नवयुवक बाल ज्योति संघ की ओर से मां दुर्गा द्वारा असुरराज महिषासुर वध की भव्य झांकी बनाई गई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed