फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Will find secret of manager's suicide in mobile

मोबाइल में तलाशेंगे मैनेजर की आत्महत्या का राज

Mon, 06 Dec 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Will find secret of manager's suicide in mobile
नगरा। कैशपार माइक्रो क्रेडिट के मैनेजर विजय कुमार की मौत का राज उनके मोबाइल से खुल सकता है। पुलिस मोबाइल को कब्जे में लेकर पड़ताल कर रही है। इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। घटना की सूचना पर मृतक मैनेजर के पिता व भाई सोमवार को कैशपार कार्यालय पहुंचे। यहां मुख्यगेट पर ताला लटका हुआ था। जिस कमरे में मैनेजर का शव पंखे से लटका मिला था उसे पुलिस ने रविवार को देर रात सील कर दिया था। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस चले गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घटना के बाद से माइक्रो क्रेडिट के कर्मचारी भी वहां से गायब हो गए है। उधर, मिर्जापुर जिले के अहिरौरा थाना क्षेत्र के मकदुमपुर निवासी व मृतक विजय कुमार करीब तीन माह पूर्व गाजीपुर के जखनिया से स्थानांतरित होकर यहां पर आए हुए थे। कमरा न मिलने के कारण मजबूरी में कार्यालय में ही रह रहे थे। सूत्रों की माने तो मृतक मैनेजर ने परिवार के किसी सदस्य से बातचीत की थी। सवाल यह उठता है कि आखिर मैनेजर ने आत्महत्या क्यों किया। मैनेजर ने आत्महत्या किया है या कुछ और..? यह यक्ष प्रश्न लोगों के जेहन में कौंध रहा है। इस बाबत थानाध्यक्ष संजय सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जांच के बाद ही कुछ कहना उचित होगा। वही अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed