फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Will be developed Surhatal

विकसित किया जाएगा सुरहाताल

Sun, 30 Aug 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 30 Aug 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
Will be developed Surhatal
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने की दिशा में सांसद भरत सिंह ने कार्य शुरू कर दिया है। उनके डिमांड पर ही भारत सरकार के स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया के अधिकारी अशोक कुमार ने सुरहाताल को जल क्रीड़ा के रूप में विकसित करने के लिए निरीक्षण किया।
विज्ञापन


 इस दौरान उन्होंने कई बिंदुओं पर जयप्रकाश नारायण पक्षी बिहार के वन दरोगा से भी जानकारी ली। इसके उपरांत खेल अधिकारी सांसद भरत सिंह के साथ मैरीटार स्थित सुरहाताल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने सुरहाताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया था। उनके समय में भी नौकायान का प्रशिक्षण शुरू कराया गया था। जिसमें गैर प्रांत से आए प्रशिक्षुओं ने दर्जनों युवाओं को प्रशिक्षित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लेकिन प्रधानमंत्री के हटते ही इस प्रोजेक्ट पर ग्रहण लग गया। इसी क्रम में रविवार को सुरहाताल पहुंचे स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया के अधिकारी अशोक कुमार ने निरीक्षण के उपरांत तमाम संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

 उन्होंने कहा कि सुरहाताल में नौकायान पाल और नौकायन जैसे कई खेल शुरू कराए जा सकते हैं। इसके माध्यम से जिले के युवाओं को खेल से जोड़ते हुए पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है।

 इस मौके पर सांसद भरत सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के द्वारा हजारों करोड़ रुपये लगाकर शहीद स्मारक बनाया गया था। लेकिन देखरेख के अभाव में यह जंगल के रूप में तब्दील होकर विरान पड़ा है।


केंद्र सरकार से कई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयासरत हूं। इसे विकसित कर जिले के हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार देना मेरा संकल्प है।

 उन्होंने कहा कि इसी को मूर्त रूप देने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा से बलिया में कई योजनाएं लागू कर्राइं जाएंगी। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह, डा. कुंवर अरुण सिंह गामा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह बंटू, प्रदीप सिंह, भोला सिंह बघेल, हरेंद्र सिंह, शैलेश पांडेय, सुमित मिश्रा, आलोक रंजन सिंह, टुन्ना सिंह, संतोष सिंह, टींकू पटेल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed