फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wife dies after being buried in a raw wall, husband and grandson injured

कच्ची दीवार में दबकर पत्नी की मौत, पति व नाती जख्मी

Wed, 15 Sep 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Wife dies after being buried in a raw wall, husband and grandson injured
रसड़ा। थाना क्षेत्र के संवरुपुर गांव में बुधवार की सुबह रिमझिम बारिश के बीच एक झोपड़ी की मिट्टी की दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। इसमें बैठे वृद्ध दंपति समेत उनका मासूम नाती मिट्टी के मलबे में दब गए।
विज्ञापन

मकान गिरने की तेज आवाज सुन आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर पहुंचाया। चिकित्सकों ने वृद्ध महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके पति एवं मासूम नाती की स्थिति गंभीर देख रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व एसडीएम प्रभुदयाल ने हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

संवरूपुर गांव निवासी रामबचन राजभर (70) उनकी पत्नी परसोतमी देवी (65) व नाती मनदीप (6) अपने मिट्टी की दीवार पर लगी झोपड़ी में बैठे हुए थे। इसी बीच रिमझिम बरसात में झोपड़ी की दीवार भरभरा कर गिर गई जिससे मिट्टी के मलबे में तीनों दब गए। इस हादसे में परसोतमी देवी की मौत हो गयी। वहीं उनके पति रामबचन व नाती मनदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed