फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wife caught with lover in the house, husband's head broken when he protested

Ballia News: घर में प्रेमी संग पत्नी को पकड़ा, विरोध पर पति का सिर फोड़ा

Thu, 30 Apr 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Wife caught with lover in the house, husband's head broken when he protested
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने पत्नी को घर के अंदर प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पति के विरोध करते ही पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उसपर हमला कर दिया। मारपीट में पति का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस बीच आरोपी भाग गया। पत्नी भी मायके चली गई। युवक को तीन बच्चे हैं। घायल पति ने उभांव थाना पहुंचकर तहरीर दी है। घटना 25 अप्रैल की है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस तीन दिन तक मामले को टालती रही।
विज्ञापन

पीड़ित ने मामले में आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद बुधवार को पुलिस की कार्रवाई में तेजी आई।
पुलिस ने पीड़ित को उभांव थाना पर बुलवाया और पूछताछ एवं जांच में जुटी है। थाना उभांव के एसओ दिनेश पाठक ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed