फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Heavy downpour exposes the city's poor drainage system; waterlogging on main roads.

Ballia News: झमाझम बारिश से शहर की पानी निकासी की खुली पोल, मुख्य मार्गों पर जलभराव

Sun, 20 Sep 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Heavy downpour exposes the city's poor drainage system; waterlogging on main roads.
बलिया। शनिवार की शाम करीब तीन बजे के आसपास आधा घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। मिड्ढी चौराहा, स्टेशन रोड, एनसीसी तिराहा, बहेरी, फोरलेन पर जलभराव हो गया। इससे यातायात प्रभावित रहा। बारिश से मौसम खुशगवार बना हुआ था। जलभराव के पैदल निकलने वालों को ही नहीं बल्कि दो पहिया वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इधर, दो दिनों से बारिश को दौर चल रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान कभी इस क्षेत्र तो कभी उस क्षेत्र में बारिश हो रही है। शहर समेत आसपास में यह बारिश हुई। आधा घंटे तक तेज बारिश से सड़कें पर यातायात ठप रहा। फोरलेन पर जलालपुर, बहेरी, सतीश चंद्र कालेज से पानी निकलने में दो घंटे तक लग गया। वहीं, लोविनि डाकबंगला मार्ग पर पानी जमा रहा। आवास विकास कालोनी, टैगोर नगर, राम दहिमपुरम, आनंद नगर आदि मोहल्ले की गलियों में एक फीट तक पानी लगा रहा। शहर के अंदर 55 लाख से हुई नाली सफाई की व्यवस्था की पोल बारिश ने खेल कर रख दी। सड़कों पर भरा बरसात का लबालब पानी, उस पर नाली का कीचड़ युक्त गंदा पानी से लोगों को निकलना दुभर हो गया। जीराबस्ती रोडवेज वर्कशाप पर पानी जमा होने से कई बार जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान 17 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि लौटती मानसून की बारिश हो रही है। चार-पांच दिन तक बारिश इसी तरह से होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed