{"_id":"6aaeed75a7464f156b017320","slug":"strict-action-against-negligence-in-schemes-warning-issued-to-unaided-schools-ballia-news-c-190-1-bal1001-173244-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: योजनाओं में लापरवाही पर सख्ती, वित्तविहीन स्कूलों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: योजनाओं में लापरवाही पर सख्ती, वित्तविहीन स्कूलों को चेतावनी
विज्ञापन
इंदरपुर। शासन की योजनाओं और विभागीय निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही बरतने वाले वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों पर जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र ने सख्ती की है।
उन्होंने जिले के सभी प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर अंतिम चेतावनी दी है। डीआईओएस ने कहा कि छात्र-छात्राओं के शैक्षिक उन्नयन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था से जुड़ी योजनाओं के लिए विद्यालयों से समय-समय पर सूचनाएं, ऑनलाइन फीडिंग और अभिलेख मांगे जाते हैं। इसके बावजूद कुछ विद्यालय समय से जानकारी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि निर्देशों की अनदेखी करने वाले विद्यालयों की जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसे विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने, शासकीय योजनाओं में सहभागिता, शैक्षिक गतिविधियों में चयन और सरकारी सुविधाओं के संबंध में निर्धारित मानकों के अनुसार विचार किया जाएगा। भविष्य में अनुदान, अनुमोदन या अन्य सरकारी सुविधाओं के समय भी विद्यालय की अनुपालन स्थिति देखी जाएगी। डीआईओएस ने तत्काल सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। उल्लंघन होने पर विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।