फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wife beating proved costly domestic dispute in ballia elder brother attacked younger brother with knife

Ballia News: घरेलू विवाद में पत्नी की पिटाई पड़ गई भारी, बड़े भाई ने छोटे पर चाकू से किया हमला; पहुंची पुलिस

Thu, 27 Jun 2024 05:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 27 Jun 2024 05:21 PM IST
सार

Ballia News: बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के बााद उक्त गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लेने के बाद घायल को अस्पताल के लिए भेज दिया। वहीं घायल महिला का बयान लिया गया।

विज्ञापन
Wife beating proved costly domestic dispute in ballia elder brother attacked younger brother with knife
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बलिया के हल्दी थाना के स्थानीय गांव में पत्नी की पिटाई करना पति को भारी पड़ गया। बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को घायल देख छोटे भाई पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। खून से लथपथ छोटा भाई थाना पहुंच पुलिस को बड़े भाई के खिलाफ शिकायत किया। मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन


हल्दी गांव के मस्जिद निवासी फेकू शाह ने गुरुवार को घरेलू विवाद में पत्नी रेहाना की पिटाई कर दिया। इसमें रेहाना का सिर फट गया। थोड़ी देर बाद फेकू पत्नी का उपचार कराने के बाद घर पहुंचा। उसी समय फेकू का बड़ा भाई अनवर ने रेहना का सिर फटा देख भाई को डांटने लगा। इसको लेकर दोनों भाईयों में विवाद हो गया। 
विज्ञापन


आपसी मारपीट में अनवर ने चाकू से छोटे भाई फेकू की गर्दन पर वार कर दिया। बीच-बचाव के बावजूद गर्दन पर कई जगह जख्म हो गया। फेकू खून से लथपथ हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों भाईयों को अलग किया। फेकू उसी हालत में थाना पहुंच घटना की जानकारी पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि दो भाइयों ने आपस में विवाद किया है। उपचार कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed