{"_id":"6af76dc46ede93a5060a9663","slug":"relief-from-traffic-congestion-at-bharauli-roundabout-after-20-days-the-situation-will-remain-clear-for-three-days-ballia-news-c-190-1-ana1001-177070-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: भरौली गोलंबर पर 20 दिन बाद मिला जाम से छुटकारा, तीन दिनों तक रहेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: भरौली गोलंबर पर 20 दिन बाद मिला जाम से छुटकारा, तीन दिनों तक रहेगी राहत
विज्ञापन
भरौली गोलंबर पर दूसरे दिन खाली पड़ी सड़क।संवाद
नरहीं (बलिया)। यूपी-बिहार सीमा के भरौली गोलंबर पर पिछले 20 दिनों से जाम की समस्या झेल रहे लोगों को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली। छठ महापर्व के मद्देनजर बिहार सरकार की ओर से लाल बालू के खनन पर लगाई गई रोक का असर सीमा क्षेत्र में दिखाई देने लगा है।
बालू लदे ट्रकों और डंपरों की संख्या में भारी कमी आने से भरौली गोलंबर पर वाहनों की लंबी कतार नहीं लगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ बिहार और पूर्वांचल के बीच आवागमन करने वाले राहगीरों ने राहत की सांस ली। हालांकि, यह राहत फिलहाल तीन दिनों के लिए ही है।
भरौली गोलंबर पर बिहार से आने वाले लाल बालू लदे ट्रकों की आईएसटीपी शुल्क जांच और बक्सर में शराब की जांच के चलते अक्सर वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी। इसका असर एनएच-31 पर भी पड़ता था और सड़क के दोनों तरफ 15 से 20 किलोमीटर तक जाम लग जाता था। बुधवार रात करीब 11 बजे से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक लगे महाजाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। सबसे ज्यादा परेशानी निजी कारों और छोटे वाहनों से सफर करने वालों को हुई।
विज्ञापन
16 नवंबर की रात तक खनन पर रहेगी रोक: रामगढ़ निवासी वाहन स्वामी कुणाल राय ने बताया कि बिहार सरकार ने छठ पर्व को देखते हुए 12 नवंबर की रात 12 बजे से लाल बालू के खनन पर रोक लगाई है।