फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wife and girlfriend both consumed toxins

पत्नी और प्रेमिका दोनों ने खाया विषाक्त पदार्थ

Tue, 22 Sep 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Wife and girlfriend both consumed toxins
बांसडीहरोड। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नेता की पत्नी और उसकी प्रेमिका दोनों के विषाक्त प्रदार्थ खा लेने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। दोनों को जिला मुख्यालय के एक ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार नेता की पत्नी ने विवाद के बाद विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इसकी जानकारी होने के बाद नेता ने उसे जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और प्रेमिका के पास पहुंच गया। वहां भी उसका विवाद हुआ तो प्रेमिका ने भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसे भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बताया जा रहा है कि नेता ने अपनी पत्नी की एक सोने की अंगूठी प्रेमिका को दे दी थी। इसे लेकर दोनों में विवाद हो रहा था। पति-पत्नी में अक्सर विवाद से परेशान होकर बीते दिनों नेता ने भी पेट्रोल पी लिया था। हालत गम्भीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके ठीक होकर आने के बाद सोमवार की रात पत्नी ने जहर खा लिया। पत्नी को भर्ती कराकर नेता प्रेमिका के यहां उसकी अंगूठी वापस लेने गया तो वहां भी दोनों में कहासुनी हो गई और प्रेमिका ने भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed