फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wife alleges that husband died due to lack of treatment

Ballia News: पत्नी का आरोप, इलाज के अभाव में पति की मौत हुई

Tue, 17 Jun 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Wife alleges that husband died due to lack of treatment
बलिया। बांसडीह सीएचसी के प्रभारी रहे डाॅ. वेंकटेश मौआर की पत्नी प्रियंका मौआर ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि देवर के साथ दिन में पति से मिलने गई थीं। जहां उन्होंने चार दिन से भोजन नहीं करने व तबीयत खराब होने की जानकारी दी। इसकी सूचना जेल प्रशासन को देकर इलाज की गुहार लगाई थी। इलाज के अभाव में पति की मौत हो गई। प्रियंका ने कहा कि न्यायालय में हमलोग आवेदन देने गए थे। उसी बीच मौत की जानकारी हुई।
विज्ञापन

डॉ. वेंकटेश मौआर करीब दस वर्ष के कार्यकाल के दौरान कई सीएचसी व पीएचसी के प्रभारी रहे। उनकी मौत का समाचार सुन स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। अमृत फार्मेसी के संचालक अजय तिवारी की शिकायत पर बृहस्पतिवार को वाराणसी की विजिलेंस टीम ने सीएचसी पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। इसके वाराणसी ले कर चली गई। वहां कोर्ट में पेश करने के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने जेल में तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए जेल प्रशासन से दवा व अन्य सुविधाओं की मांग की थी, लेकिन जेल प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। मौत के बाद विजिलेंस की टीम ने बांसडीह सीएचसी पहुंचकर उनके आवास की जांच कर रिकॉर्ड जुटाए। डाॅक्टर वेंकटेश मौआर खैरा थाना बरून औरंगाबाद बिहार के रहने वाले थे। इनके दो पुत्र हैं। वे जिले में नरहीं, वैना, बेरूवारबारी, मनियर के प्रभारी रहे। सोनबरसा 100 बेड के अस्पताल में स्थानांतरण हुआ था, लेकिन चार्ज नहीं लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed