फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Where was the garbage dumped, there is a protest in Basantpur and Banrahi

कहां गिराए कूड़ा, बसंतपुर और बनरहीं में हो रहा विरोध

Wed, 31 Aug 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Where was the garbage dumped, there is a protest in Basantpur and Banrahi
नगर के विशुनीपुर रोड पर फेंका गया कूड़ा। - फोटो : BALLIA
बलिया। बाढ़ आने से पहले शहर का कूड़ा महावीर घाट में गिराने वाली नगर पालिका के सामने इन दिनों कूड़ा उठाने और उसे गिराने की समस्या गंभीर हो गई है। आलम यह है कि पहले तो नगर पालिका ने कूड़ा का उठा कर बसंतपुर स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र के परिसर में गिराने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों के मुखर विरोध के चलते नपा कर्मियों को उल्टे पांव लौटना पड़ा। इसके बाद नगर पालिका ने शुरुआती दो-तीन दिनों में कूड़े को उठाकर वाहनों में भर दिया, लेकिन अब वाहनों के भर जाने के बाद कोई विकल्प शेष नहीं है। ऐसे में शहर की गलियां और सड़कें कूड़े पट गई है।
विज्ञापन

कूड़े न सिर्फ नगर वासी परेशान है बल्कि राहगीरों के लिए भी यह मुसीबत का सबब बना है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध राह चलना दूभर कर रही है। हालांकि नगर पालिका के चेयरमैन का कहना है कि बनरही स्थित गो शाला की के लिए आरक्षित भूमि में कूड़ा गिराया जा रहा है। जबकि हकीकत यह है कि जब नगर पालिका की टीम कूड़ा गिराने के लिए बनरही पहुंची तो वहां ग्रामीण इसका विरोध करने लगे। इसके बाद टीम को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के जापलिनगंज, टाउनहाल, विशुनीपुर, सिविल लाइन, मालगोदाम गोला रोड, भृगु आश्रम, गुदरी बाजार, लोहापट्टी आदि मोहल्लों में लगा कूड़े का अंबार गंभीर संक्रमण बीमारियों को दावत दे रहा है। कचरे का अंबार लगने के कारण नगरवासी काफी परेशानी हो रही हैं। उनका कहना है कि हरतालिका तीज व्रत है, महिलाएं पूजा करने मंदिर में जाती हैं, लेकिन सड़कों पर पसरा कूड़ा राह चलना दुश्वार कर दिया है। मजबूरी में लोग नाक बंद करके इधर से जाने को विवश है। इसके बावजूद नगर पालिका के जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद सो रहे है। कोई इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा। जापलिनगंज के पूजा वर्मा, अनिल गोंड, अभिषक सोनी, रामजी वर्मा ने कहा कि नगर पालिका के चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी सोमवार को आए थे हम लोगों ने कहने का प्रयास किया, लेकिन यहां से बैरंग हो लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनरहीं में गौशाला के लिए आरक्षित भूमि में कूड़ा गिराया जा रहा है। - अजय कुमार, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed