फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wheat crop is not ready, purchasing centers are locked and there is lack of resources at some places.

Ballia News: गेहूं की फसल तैयार नहीं, क्रय केंद्रों पर लगा ताला तो कहीं पर संसाधनों की कमी

Sun, 03 Mar 2024 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Wheat crop is not ready, purchasing centers are locked and there is lack of resources at some places.
बलिया। जिले में छह एजेंसी के 74 क्रय केंद्रों पर शुक्रवार से गेहूं खरीद शुरू हुई। पहले दिन विपणन छोड़ अन्य एजेंसियों के कई केंद्रों पर ताला बंद रहा। जो क्रय केंद्र खुले भी, यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी रही। ऐसे में यहां न पहले दिन कोई खरीद नहीं हुई और न ही दूसरे दिन शनिवार को कोई किसान गेंहू की बिक्री करने आया।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2023-24 में फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत छह एजेंसी के 74 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पंजीकृत किसानों से फसल समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद करने की जिम्मेदारी विपणन शाखा, पीसीएफ, पीसीयू, मंडी समिति, एफसीआई व नेफेड को को दी गई है। लेकिन दो दिन बाद भी विपणन शाखा के क्रय केंद्रों को छोड़ कर अन्य एजेंसी के क्रय केंद्रों पर ताला बंद रहा। अभी खेतों में गेहूं तैयार नहीं होने से खरीद शुरू होना संभव प्रतीत नहीं हो रही है।
विज्ञापन

प्वांइट ऑफ परचेज मशीन के साथ रहेगा इलेक्ट्रॉनिक कांटा
शासन ने क्रय केंद्रों पर प्वांइट ऑफ परचेज मशीन के साथ इलेक्ट्रॉनिक कांटा, छन्ना, पंखा के साथ छाया, पेयजल व प्रसाधन की व्यवस्था का निर्देश हैं।
अब तक 3500 किसानों ने कराया पंजीयन
20 जनवरी से गेहूं खरीद के लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ है। अब तक पूरे जनपद में मात्र 3500 किसानों ने ही अपना पंजीकरण कराया है। जबकि बीते वर्ष जनपद स्तर पर पंजीकरण कराने वाले किसानों की संख्या मात्र 6000 थी, जिसमें से महज 4.32 फीसद किसानों ने ही अपना गेंहू क्रय केंद्रों पर बेचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर गेंहू खरीद तैयारी पूरी
बेल्थरारोड। गेहूं की खरीदारी के लिए विपणन गोदाम क्रय केंद्र पर व्यवस्था पूरी कर ली गई है। हालांकि अभी गेहूं की हरी फसल खेतों में खड़ी है। खेतों में फसल की वृद्धि का दौर चल रहा है तथा गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार नहीं है। फिर भी गेहूं क्रय केंद्र पर खरीदारी की तैयारी पूरी है। विपणन निरीक्षक दानिश खान ने बताया कि केंद्र पर गेहूं विक्रय के लिए 120 किसानों ने पंजीकरण कराया है। पंजीयन के लिए किसानों को जन सेवा केंद्र पर नहीं जाना पड़ेगा। उनके पंजीयन के लिए केंद्र पर व्यवस्था की गई है। गेहूं क्रय के लिए केंद्र पर कांटा, बोरा आदि की व्यवस्था पूरी है।
435 किसानों ने कराया पंजीयन
सिकंदरपुर/पंदह। सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के नवानगर और पंदह ब्लॉक के विभिन्न गांवों के मात्र 435 किसानों ने ही अब तक अपना पंजीयन कराया है। जबकि खरीफ फसल के दौरान पंजीकरण कराने वाले किसानों की कुल संख्या 5144 थी। वहीं बीते वर्ष रबी फसल के विक्रय के लिए करीब 300 लोगों ने ही अपना रजिस्ट्रेशन कराया था।
फसल तैयार होने में समय, इसलिए नहीं आ रहे किसान
नरहीं। गड़हांचल में गेहूं तैयार होने में एक से डेढ़ महीने लगेंगे, लेकिन चौरा कथरियां क्रय केंद्र पर विपणन अधिकारी शुभम् सिंह मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि 90 किसानों का रजिस्ट्रेशन हो गया है। एक मार्च से गेहूं खरीद शुरू हैं इसलिए क्रय केंद्रों पर पूरी व्यवस्था की गई है। लेकिन फसल तैयार होने में अभी समय है। इसलिए क्रय केंद्रों पर किसान नहीं आ रहे है।

गेहूं फसल अभी तैयार नहीं है। फसल तैयार होने के बाद ही क्रय केंद्रों पर किसानों के पहुंचने व खरीद शुरू होने की संभावना है। सभी केंद्र प्रभारियों को किसानों से संपर्क कर गेंहू खरीद शुरू करने का निर्देश दिया है। -अविनाश चंद्र सागरवाल,डिप्टी आरएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed