{"_id":"66200235d66a37984000bf16","slug":"wheat-crop-in-50-bighas-burnt-to-ashes-due-to-fire-ballia-news-c-190-1-svns1006-114859-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आग से 50 बीघे में गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आग से 50 बीघे में गेहूं की फसल जलकर राख
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र के परसिया नंबर दो गांव में बुधवार की सुबह 10 बजे अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग में आठ से अधिक किसानों की करीब 50 बीघे से अधिक गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। विकराल रूप अख्तियार कर चुकी इस आग के सामने फायर ब्रिगेड की टीम भी पूरी तरह से बेबश नजर आई। ग्रामीणों ने तीन घंटे मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह नियंत्रण पाया।
परसिया गांव के किसान चंद्रशेखर सिंह, कैलाश, सुभाष राम, सुरेंद्र यादव, मुन्ना सिंह, मुन्ना वर्मा, रवि वर्मा, रामदेव वर्मा, विंध्याचल वर्मा के गेहूं की फसल में आग लग गई। जैसे आग लगी किसानों में खलबली मच गई। लोग आग बुझाने के लिए खेतों की तरफ दौड़ पड़े। तेज पछुवा हवा के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप अख्तियार कर लिया। ग्रामीण आग बुझाने में लगे रहे। इस बीच वहां पहुंची फायर ब्रिगेड का पानी कुछ समय में ही समाप्त हो गया जिससे फायर ब्रिगेड वापस लौट गई लेकिन आग का तांडव जारी रहा। ग्रामीणों के लगभग तीन घंटे अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक 50 बीघे से अधिक फसल जलकर राख हो चुकी थी।
भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगरी, 10 बीघे फसल राख
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के अवायां ग्राम में मंगलवार को अपराह्न खेत में भूसा बनाते समय मशीन की निकली चिंगारी से आग लग गई। इसमें छह से अधिक किसानों की करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर पानी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सरीखन यादव के खेत में मशीन से भूसा बन रहा था। इस दौरान मशीन से चिंगारी निकली और छिटक कर भूसे की ढेर पर गिर पड़ी, जिससे आग लग गई। हवा के झोंके से आग में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के किसानों की फसल को जलाकर भस्म कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने आसपास के खेतों में बांध कर रखे फसल की बोझ को अन्यत्र हटा दिया। साथ ही कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पाया। तब तक सरीखन यादव, रामा यादव, उग्रसेन, विक्रमा, छट्ठू गुप्ता आदि किसानों का करीब 10 बीघा फसल आज की भेंट चढ़ चुकी थी।