फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   wheat buying in ballia

71 गेहूं क्रय केंद्रों पर 1975 रुपये क्विंटल की दर से होगी खरीद

Tue, 13 Apr 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
wheat buying in ballia
बलिया। किसानों को सुविधाजनक तरीके से अपनी फसल की बिक्री करने के लिए सरकार ने तमाम व्यवस्था लागू की है। धान खरीद में लक्ष्य के मुकाबले रिकार्ड 107 फीसदी खरीद करके और किसानों को समय से भुगतान कर देने के बाद अब गेहूं खरीद पर विपणन विभाग का पूरा ध्यान है। इस बार गेहूं खरीद के लिए 71 क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ अविनाश चंद्र ने बताया कि गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसकी खरीद एक अप्रैल से 15 जून तक होगी। हालांकि शासन की ओर से जिले का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है, इस अवधि में जो भी किसान केंद्र पर आएंगे उनकी खरीद की जाएगी। बिचौलियों से मुक्ति दिलाने के लिए ई-पॉस मशीन का प्रयोग कर सीधे किसानों के माध्यम से खरीद की जा रही है। भुगतान सीधे उनके खाते में 72 घंटे के अंदर भेजा जाएगा। किसी एक जगह अनावश्यक भीड़ ना हो।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसानों को कोई समस्या ना हो, इसलिए उनकी शिकायत के निस्तारण के लिए हमेशा की तरह कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा, टोल फ्री नंबर 18001800150 तथा जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं संबंधित तहसील के एसडीएम के नंबर पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed