{"_id":"57b757d04f1c1bfe136eb2e0","slug":"well-not-so-coarsely-tied-ring-of-brass-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंग बंधा कटा तो अधिकारियों की खैर नहीं: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंग बंधा कटा तो अधिकारियों की खैर नहीं: डीएम
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
गंगा के तटवर्ती शिवपुर कपूर दीयर में बाढ़ के पानी से घिरा मकान।
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवागत जिलाधिकारी गोविंदराजू एनएस शुक्रवार को दूबे छपरा रिंग बंधे पर पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि बंधा कटा तो किसी अधिकारी की खैर नहीं। कहा कि चाहे इसके लिए तकनीकी क्यों न बदलना हो तो बदल डालो। लोहे की चादरें लगाकर जल्द से जल्द बंधे को बचाने का प्रयास करो।
दूबे छपरा, गोपालपुर के लोगों ने जिलाधिकारी से मौके की स्थिति देखने की गुहार लगाई। लेकिन जिलाधिकारी ने कहा कि जो करना है उसके लिए बाढ़ विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है। कटान पीड़ितों का आरोप रहा कि नौ करोड़ से बना से बंधा मानक के अनुरूप नहीं बना है। जिस पर जिलाधिकारी ने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा कि गड़बड़ी मिली तो कोई बख्शा नहीं जाएगा।
साथ ही एसडीएम बैरिया को पैनी नजर रखने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीएम बैरिया अरविंद कुमार, सीओ बैरिया त्रयंबकम नाथ दूबे सहित सैकड़ों कटान पीड़ित मौजूद रहे। डीएम ने गंगा एवं घाघरा नदी के बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का शुक्रवार को दौरा किया और अधिकारियों को बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्य को युद्धस्तर पर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
कटान के संवेदनशील स्थानों पर तत्काल सुरक्षा के मुकम्मल उपाय करने का निर्देश दिया। डीएम ने सबसे पहले गायघाट पचरूखिया पहुंचकर कटानस्थल का जायजा लिया और जरूरी निर्देश्ा दिया। इसके बाद जिलाधिकारी दूबे छपरा रिंग बंधे पहुंचे आैर गांव वालों से बात कर की।
मौके पर स्थिति को देखकर उन्होंने एक्सईएन को क्रेट और अन्य मजबूत स्ट्रक्चर लगाने का निर्देश्ा दिया। डीएम घाघरा नदी से प्रभावित फतेह राय के टोला रिंग बांध के पास पहुंचे।
बताया गया कि यहां के करीब पांच सौ परिवार बाढ़ से प्रभावित है। जिलाधिकारी ने लेखपाल को गांव में कैम्प करने और जनता को राहत पहुंचाने को कहा साथ ही इस गांव की टूटी सड़कों की मरम्मत कराने को कहा। जिलाधिकारी ने ग्राम चक्की, चांददियर का भी मौके पर जायजा लिया।
उन्होंने मांझी पुल पर जाकर बाढ़ की स्थिति को देखा। इसके बाद वे अठगांवा, इब्राहिमाबाद नौबरार में रिंग बांध को देखा। बाढ़ विभाग के सहायक अभियंता को कटानस्थल पर सुरक्षा के पुख्ता उपाय करने का निर्देश दिया।
इसी गांव में दूसरी जगह पर भी कटानस्थल पर निरीक्षण के दौरान गांव वालों ने राशन वितरण कराने की मांग की। उन्होंने लेखपाल को राशन का वितरण कराने तथा नाव, सुरक्षा आदि के प्रबंध तत्काल करने का निर्देश दिया।