फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Welcome team of fighters

सेनानियों का प्रशासन व पुलिस महकमा ने किया स्वागत

Sun, 18 Aug 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Welcome team of fighters
सेनानी राम विचार पाडेंय को पूष्प से स्वागत करती एसडीएम बांसडीह अन्नपूर्णा गर्ग व तहसीलदार गुला? - फोटो : BALLIA
बांसडीह। वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. रामविचार पांडेय के नेतृत्व में सेनानियों और उत्तराधिकारियों का दल बलिया से चलकर बैरिया होते हुए बांसडीह पहुंचा। यहां सेनानियों की स्मृति में बने सप्तऋषि द्वार पर पुष्प अर्पित किया गया। इसके बाद बांसडीह डाकबंगले में स्थित शहीद पंडित रामदहीन ओझा की प्रतिमा पर सेनानियों ने माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से सेनानियों का स्वागत उप जिलाधिकारी बांसडीह अन्नपूर्णा गर्ग, तहसीलदार बांसडीह गुलाब चंद्रा, बांसडीह क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, चौकी प्रभारी काली शंकर तिवारी आदि माल्यार्पण कर स्वागत किया। सेनानी संगठन के प्रदेश महामंत्री और वरिष्ठ सेनानी डॉ. राम विचार पांडेय ने कहा कि आज वर्तमान युवा पीढ़ी को देखकर दु:ख होता है। युवाओं में देश के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना लगातार कम होती जा रही है। वह आज सेनानियों व शहीदों को भूलते जा रहे हैं। इस मौके पर विनय पांडेय, गंगासागर सिंह, जाकिर हुसैन, नागेंद्र चौधरी, कौशल गुप्ता, योगेंद्र पांडेय, बिजेंद्र मिश्र, शिवकुमार, मुनजी कुमार, शमशुल हक, अमित यादव, राकेश प्रजापति आदि रहे। आभार शहीद रामदहिन ओझा स्मारक समिति के संयोजक प्रतुल ओझा ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed