फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Welcome ceremony of newly appointed TSCT officer of Navanagar block

Ballia News: नवानगर ब्लॉक के टीएससीटी नवनियुक्त पदाधिकारी का हुआ स्वागत समारोह, बताया गया महत्व

Sun, 13 Apr 2025 05:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 13 Apr 2025 05:41 PM IST
सार

नवानगर के टीएससीटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इसके साथ ही टीचर्स सेल्फ केयर का धर्म क्या है ये बताया गया।

विज्ञापन
Welcome ceremony of newly appointed TSCT officer of Navanagar block
पदाधिकारियों का स्वागत होते हुए - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

टीचर्स सेल्फ केयर टीम(टीएससीटी) का मूल मंत्र 'सेवा परमो धर्मः' है। यह शिक्षकों की ओर शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के हित में निः स्वार्थ भाव से काम करने वाली संस्था है।  यह बातें टीएससीटी के जिला संयोजक सतीश सिंह ने रविवार को नवानगर बीआरसी परिसर में संगठन के जिला संरक्षक अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रभाकर तिवारी के विदाई व नव नियुक्त ब्लॉक पदाधिकारी के स्वागत के लिए आयोजित कार्यक्रम में कही।

विज्ञापन


जिला संरक्षक ने कहा कि वह शिक्षण कार्य से सेवानिवृत्ति हुए हैं, टीएससीटी से आजीवन जुड़ाव बना रहेगा। यह संस्था उन परिवारों को सहयोग करती है, जिसके मुखिया असमय चले जाते हैं। इससे जुड़ा प्रत्येक सदस्य जिनकी संख्या प्रदेश में चार लाख से अधिक है, दान का नेक कार्य करते है।
विज्ञापन


जिला प्रवक्ता चन्द्रशेखर पासवान ने उम्मीद जताई कि नवगठित ब्लाॅक इकाईयां सहयोग में शिक्षकों व कर्मचारियों की हर संभव सहायता करेंगी।इसके पहले नवानगर, बेरुआरबारी, पंदह व सीयर ब्लाॅक के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिला संरक्षक प्रभाकर तिवारी व मंडल पासवर्ड रीसेट प्रभारी संजय कन्नौजिया को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed