फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Weather is sunny

बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Mon, 10 Jul 2017 10:53 PM IST
ballia
ballia Updated Mon, 10 Jul 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Weather is sunny
बरसात के पानी से होकर गुजरते बाइक सवार। - फोटो : ballia
सावन माह की शुरुआत झमाझम बारिश से शुरू हुई तो हर किसी में उत्साह का भाव साफ झलक रहा था। दिनभर रुक-रुक कर हो रही बारिश का आनंद युवाओं ने जमकर उठाया। बारिश में भीगकर मस्ती की। वहीं ग्रामीण इलाकों में झमाझम बारिश को देखकर किसानों के चेहरे खिल उठे। किसान अपने खेतों में धान की नर्सरी लेकर    निकल पड़े।
विज्ञापन

जनपद में पिछले तीन दिनों से आसमान में बादलों का डेरा जमा हुआ है। सोमवार की सुबह से ही झमाझम बारिश का दौर जो शुरू हुआ तो वह शाम तक जारी रहा। काले कजरारे मेघ बरसना शुरु किए तो रात में तो बारिश हुई ही, पूरे दिन बारिश से बाबाधाम जाने वाले कांवरियों का जत्था भींगते हुए रवाना हुआ।
विज्ञापन


वहीं बाबा भोले अड़भंगी का दर्शन-पूजन करने वाले भींगते रहे। इसके बाद भी पूरे दिन मंदिरों में लंबी कतारें लगी रही। वहीं ग्रामीण इलाकों में बारिश के बाद किसान भी धान की रोपाई शुरु कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन के प्रथम सोमवारी को इस तरह की बारिश को किसानों श्रेष्ठ मानते हुए बताया कि जिस साल पहले सोमवारी को बारिश होती है। उस साल धान की खेती बढ़िया  होती रही है। इस प्रकार की बारिश का इंतजार किसानों को लंबे समय से था। पानी खेतों में भर जाने के बाद किसानों ने अपने मजदूरों के साथ धान की रोपाई शुरु कर दी। शहर की सड़कों पर बारिश का युवाओं ने भी जमकर आनंद उठाया। बाइक और साइकल सवार युवा बारिश में मस्ती करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed