फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Water will be filled in 32 ponds by the Irrigation Department.

Ballia News: सिंचाई विभाग की तरफ से 32 तालाबों में भरा जाएगा पानी

Thu, 23 Apr 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Water will be filled in 32 ponds by the Irrigation Department.
बलिया। भीषण गर्मी के बीच खेत-खलिहान में पानी की समस्या खड़ी हो गई है। खासकर छुट्टा पशुओं को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ऐसे में सिंचाई विभाग की तरफ नहरों के किनारे तालाबों को लबालब किया जाएगा, जिससे छुट्टा पशु-पक्षी संग किसानों को भी लाभ मिलेगा। सिंचाई विभाग ने 32 नहरों को लबालब करने की योजना तैयार कर लिया है। इसके लिए माह के अंत में नहरों में पानी छोड़ा जाएगा, जिससे तालाबों को भरा जा सके। तालाबों में पानी होने से छुट्टा पशु, पक्षी व किसानों को काफी राहत मिलेगी। वहीं, किसान अपनी गन्ना व सब्जी की फसलों की सिंचाई कर सकेंगे। साथ ही धान का बेहन भी आसानी से लगा सकेंगे।
विज्ञापन

जल ही जीवन है जो अनमोल है बिना इसके कुछ संभव नहीं है। इस सोच को साकार बनाने के लिए ही जल संचयन की दिशा में सरकार की तरफ से खोदे गए अमृत सरोवरों को पानी से लबालब किया जाएगा। सिंचाई विभाग का मानना है कि अमृत सरोवरों में पानी भरे जाने से जलस्त्रोत पर भी असर पड़ेगा। भीषण गर्मी में पानी का स्टेटा नीचे खिसकने लगता है। इसके कारण हैंडपंंप जवाब देने लगते हैं। सरकार की तरफ से जिले में 75 अमृत सराेवर खोदे गए हैं। इन सभी पानी सुनिश्चित करने के लिए बोरिंग भी कराई गई है। सिंचाई विभाग को नहरों के किनारे बने तालाबों व अमृत सरोवरोें काे पानी से लबालब किया जाएगा। गांवों में अभी भी पशु पालक अपनी गाय व भैंस काे चराते हैं। इस दौरान पशुओं को पानी की दिक्कत होती है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एक्सईएन इं. राकेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर नहरों के आसपास के सरोवर व तालाबों काे भरने की तैयारी है। इसके लिए नहरों में जल्द ही पानी दिया जाएगा। इससे किसानोें को भी धान का बीज डालने व गन्ना आदि की सिंचाई करने में आसानी होगी। वहीं, पशु-पक्षियों को भी पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed