{"_id":"682632c20eb4b46514068e97","slug":"water-tank-will-be-built-with-30-crore-rupees-pipeline-will-be-laid-up-to-87-km-ballia-news-c-190-1-bal1002-139801-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 30 करोड़ से बनेगी पानी टंकी, 87 किमी तक बिछेगी पाइपलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 30 करोड़ से बनेगी पानी टंकी, 87 किमी तक बिछेगी पाइपलाइन
विज्ञापन
बलिया। नगर पंचायत बैरिया में पानी की आपूर्ति की व्यवस्था बेहतर होगी। हर घर नल योजना के तहत शासन ने निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इससे टंकी के निर्माण के साथ ही 87 किमी पाइप लाइन बिछाने की योजना है। पुरानी टंकियों की मरम्मत भी होगी। 65000 लोगों को इससे फायदा होगा।
नगर पंचायत में कहने के लिए पानी की तीन टंकियां हैं, लेकिन पानी आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। इसके चलते नगरवासियों को पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। बैरिया क्षेत्र में पानी में आर्सेनिक की मात्रा अधिक है। इसके चलते हैंडपंपों का पानी पीने योग्य नहीं है। इससे यहां के लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। हालांकि पानी टंकी का निर्माण कराया गया था लेकिन पुरानी टंकियों व पाइप लाइनों के जर्जर होने से आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है।
घरों तक पानी आपूर्ति की व्यवस्था बेहतर करने के लिए प्रशासन की तरफ से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर शासन की तरफ से मुहर लग गई है और धनराशि भी जारी हो गई है। अब नई पानी टंकी के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले वर्ष तक पानी टंकी के साथ पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे लोगों को शुद्ध पानी घर तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
-- -- -
वर्जन--
नगर पंचायत बैरिया में हर घर नल योजना के तहत पानी टंकी का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। शासन से स्वीकृति के साथ ही धनराशि जारी हो गई है। टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू हो जाएगा। पुरानी टंकियों की मरम्मत कर पानी की आपूर्ति करने की योजना है। -पीयूष मौर्या, अधिशासी अभियंता, जल निगम नगरीय

वर्जन