फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Water supply will be done from tap in council schools

Ballia News: परिषदीय विद्यालयों में नल से होगी जलापूर्ति

Sat, 01 Apr 2023 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Water supply will be done from tap in council schools
बलिया। जल जीवन मिशन के तहत जिले के परिषदीय विद्यालय नल और जल की सुविधाओं से लैस होंगे। बच्चों को जल जनित बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए 100 दिन का अभियान चलाकर जिले के परिषदीय विद्यालयों में नल-जल का कनेक्शन दिया जा रहा है। इससे बच्चों को शुद्ध पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने बताया कि जिले में कुल 2249 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जिसमें 1598 प्राथमिक, 259 उच्च प्राथमिक एवं 392 कंपोजिट विद्यालय शामिल है। उन्होंने बताया कि अब तक कई परिषदीय विद्यालयों में उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा नल-जल सुविधा का काम पूरा कर लिया गया है। कुछ बचे हैं तो उसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत नल जल से आच्छादित जनपद के स्कूलों का सत्यापन किया जाएगा। सौ दिन के इस अभियान के तहत प्रत्येक परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों को नल जल सुविधा से लैस करना था। जल जीवन मिशन योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में नल से जल अभियान चला कर योजना को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed