{"_id":"6879481dd6f1449c440072db","slug":"water-of-tons-river-entered-five-mohallas-and-20-villages-villages-lost-connectivity-ballia-news-c-190-1-bal1002-144288-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: टोंस नदी का पानी पांच मोहल्लों और 20 गांवों में घुसा, गांवों का संपर्क टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: टोंस नदी का पानी पांच मोहल्लों और 20 गांवों में घुसा, गांवों का संपर्क टूटा
विज्ञापन
चितबड़ागांव। टोंस नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नगर पंचायत के पांच मोहल्लों और आसपास के करीब 20 गांवों में टोंस नदी का पानी घुस गया है।
इनमें नगर पंचायत के शास्त्री नगर, गांधी नगर, चितेश्वर नगर, जवाहर नगर और राजेन्द्र नगर जैसे निचले इलाकों में पानी घरों में घुस चुका है।
कई मुख्य रास्ते जलमग्न हो चुके हैं। टोंस नदी के पार स्थित सिंहपुर, एकवनी, सिहाचावर, बहादुरपुर, कोपवा, सुल्तानपुर, पक्का कोट और कुर्मीपुर समेत 20 गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। बाढ़ के चलते पीपा पुल हटा दिए जाने से ग्रामीण पूरी तरह अलग-थलग पड़ गए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि टोंस नदी पर करोड़ों की लागत से बना पक्का पुल भी प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। सुल्तानपुर गांव की तरफ एप्रोच रोड पूर्ण होने के बावजूद चितबड़ागांव की ओर एप्रोच मार्ग अब तक अधूरा है, जिससे यह पुल अनुपयोगी पड़ा है।
इस संबंध में तहसीलदार अतुल हर्ष से ने कहा कि सुरक्षित आवागमन के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को नाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।