फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pitru Paksha begins tomorrow; Shraddh and Tarpan rituals will be performed to seek the blessings of ancestors.

Ballia News: पितृपक्ष कल से, पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए करेंगे श्राद्ध-तर्पण

Fri, 25 Sep 2026 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Pitru Paksha begins tomorrow; Shraddh and Tarpan rituals will be performed to seek the blessings of ancestors.
बलिया। पितृपक्ष 26 सितंबर से शुरू होगा। इन तिथियों पर पितरों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद के लिए श्राद्ध व तर्पण किया जाता है।
विज्ञापन

हिंदू धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इन दिनों में पितर पृथ्वी पर आते हैं। परिवार के सदस्य पिंडदान, तर्पण और ब्राह्मण भोज के माध्यम से उन्हें संतुष्ट करते हैं।
भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि से आश्विन मास की अमावस्या तिथि तक मनाए जाने वाले पितृपक्ष की शुरुआत 27 सितंबर से होगी, समापन 10 अक्तूबर को होगा।
फेफना थाना क्षेत्र के इंदरपुर, थम्हनपुरा निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि सुखी और संपन्न जीवन व्यतीत करने के लिए बेहद आवश्यक होता है कि पितरों का आशीर्वाद बना रहे। यदि किसी गलती की वजह से पितर हमसे नाराज हो जाएं, तो इससे व्यक्ति के जीवन में पितृदोष जैसा बड़ा दोष लग जाता है।
विज्ञापन

यदि भूल गए हों मृत्यु की तिथि: ज्योतिषाचार्य पंडित अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि पितृपक्ष में मृत्यु की तिथि के अनुसार उसी तिथि पर पितरों का श्राद्ध कर्म किया जाता है। अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु तिथि भूल गए हैं या आपको मालूम नहीं है, तो ऐसे पूर्वजों का श्राद्ध अमावस्या के दिन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed