{"_id":"5f3182b68ebc3e4143256a7f","slug":"ward-boy-got-corona-positive-in-district-hospital-ballia-news-vns5408096193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में वार्ड ब्वॉय मिला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में वार्ड ब्वॉय मिला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल में रविवार को आई रिपोर्ट में जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात एक वार्ड ब्वाय पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद इमरजेंसी में हड़कंप मच गया। सीएमएस ने संक्रमित वार्ड ब्वाय को होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया। रविवार की रात में डॉक्टर व कर्मचारियों के साथ संक्रमित वार्ड ब्वाय ने ड्यूटी की थी। वार्ड ब्वॉय ड्यूटी के दौरान कई मरीजों एवं कर्मचारियों के संपर्क में आया होगा। इस बाबत सीएमएस डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि वार्ड ब्वाय के संपर्क में आए चिकित्सक व कर्मचारियों को होम क्वॉरंटीन का निर्देश दिया गया है।
-
इम्यूनिटी बढ़ाने की दवा और मास्क वितरित
हल्दी। क्षेत्र के ग्राम सभा बिगही में रविवार को समाजसेवी शक्ति प्रकाश तिवारी नन्हें ने ग्रामीणों को मॉस्क और इम्यूनिटी बढ़ाने वाली दवा का वितरण किया। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रकोप से ग्रामीणों को निजात दिलाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया। बताया कि हमेशा मॉस्क का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। इसके अलावा हमेशा साबुन से हाथ को अच्छी तरह से धोएं तथा घर से बाहर अनावश्यक ना निकलने की अपील की। इस मौके पर शैलेश कुमार राय, रामेश्वर तिवारी, रविशंकर तिवारी, भोली तिवारी, रवि पांडेय, गोलू मिश्रा आदि रहे।