फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Voters will be smarter, stronger democracy

होशियार होंगे मतदाता, मजबूत होगा लोकतंत्र

Thu, 02 Feb 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Thu, 02 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Voters will be smarter, stronger democracy
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते चुनाव आयोग के प्रेक्षक।
जनपद के प्रत्येक गांवों के मतदाताआें को जागरूक करने के लिए ग्राम स्तर पर युवा मंडलों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। नेहरू युवा केंद्र बलिया के जिला युवा समन्वयक निहाल सिंह ने बताया कि जनपद के लगभग प्रत्येक गांव में युवा मंडल, महिला मंडल का गठन किया गया है। युवा मंडल के कार्यकर्ता लोकतंत्र के महान पर्व में सम्मिलित होकर अपने सरकार बनाने के लिए लोगों को सबसे पहले सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो के लिए प्रेरित करेंगे। इसके लिए युवा मंडलों की बैठक एनवाईसी की माध्यम से सभी ब्लाक मुख्यालयों पर आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन



बेरुवारबारीः क्षेत्र के गांधी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें छात्रों ने आधी रोटी खाएंगे पर मतदान करने जाएंगे, युवा हो तुम देश की शान, जागो उठो करो मतदान आदि नारों से क्षेत्र की जनता को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत गांधी महाविद्यालय पर मिड्ढा ग्राम प्रधान सूचित शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान छात्रों का काफिला विद्यालय से चलकर ब्लाक मुख्यालय होते हुए क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए पुन: विद्यालय पर आकर समाप्त हुआ। कार्यक्रम में गांधी महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रविभूषण मिश्र, डॉ. मीरा पांडेय ने सहभाग किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश पांडेय, रोवर्स प्रभारी डॉ. प्रमोद शंकर पांडेय, डॉ. शकुंतला श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



गड़वारः क्षेत्र के इंटर कालेज हरिपुर के प्रांगण में गुरुवार को मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कक्षा 11 एवं 12 के छात्रों ने शपथ लिया कि खुद मतदान में बढ़चढ़ कर सहभागिता लेने के साथ ही आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके अलावा गांव में जा-जाकर लोगों को जागरूक भी करेंगे। प्रधानाचार्य कन्हैया हरिपुरी, अजय राय, जंग बहादुर सिंह, निर्भय उपाध्याय, दीपन राजभर, राजेश कुमार, अमित तिवारी, रीना गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed