{"_id":"69ff88cb6c3df0928a062ccc","slug":"villagers-were-duped-by-promising-them-incentives-of-rs-1000-ballia-news-c-190-1-bal1001-163564-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एक हजार मिलेगी प्रोत्साहन राशि का झांसा देकर ग्रामीणों से जालसाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एक हजार मिलेगी प्रोत्साहन राशि का झांसा देकर ग्रामीणों से जालसाजी
विज्ञापन
बांसडीहरोड। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के गोठहुली गांव में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शनिवार को ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर शिकायत की है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी और खुद को बैंक कर्मी बताकर आरोपी ने जाल में फंसाया। उसने झांसा दिया कि नया खाता खुलवाने पर प्रत्येक व्यक्ति को 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। आरोपी ने ग्रामीणों से उनके फोटो और पहचान से जुड़े दस्तावेज ले लिए। आरोपी ने विभिन्न बैंकों में खाते तो खुलवाए, लेकिन उनके एटीएम कार्ड, चेकबुक और बैंक में रजिस्टर्ड सिम कार्ड चालाकी से अपने पास ही रख लिए।
5 मई को यह मामला तब खुला जब किसी तरह से ग्रामीणों को उनके खातों से बड़ी राशि की हेराफेरी का होना पता चला। अरविंद, नंदू वर्मा, दीवान कुमार भारती, शैलेश कुमार पासवान और बिट्टू पासवान ने शनिवार को बांसडीहरोड थाने पहुंचकर शिकायत की। थाना प्रभारी वंश बहादुर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत प्राप्त हुई है। बैंक खातों के रिकॉर्ड और साइबर सेल से मिले इनपुट के आधार पर जांच की जा रही है।