फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Villagers upset when alcoholics stabbed them, jammed

शराबियों के चाकू मारने पर बिफरे ग्रामीण, जाम

Mon, 06 Dec 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers upset when alcoholics stabbed them, jammed
बैरिया थाना क्षेत्र के चाँददीयर स्थित शराब की दुकान पर बीते रविवार की शाम हुई चाकूबाजी के बाद शरा - फोटो : BALLIA
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के चांददियर चौकी में बिहार सीमा पर स्थित बीयर की दुकान पर रविवार की शाम शराबियों द्वारा युवक को चाकू मारने की घटना के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को फूट पड़ा। नाराज ग्रामीण सोमवार को दुकान बंद कराने पहुंच गए। इसी दौरान दुकान में आग लग गई। ग्रामीण सेल्समैन तो सेल्समैन ग्रामीणों पर आग लगाने का आरोप लगाने लगे। इसके बाद महिलाओं ने एनएच-31 पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसएचओ दोकटी ने समझाना-बुझाकर जाम समाप्त कराया। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर गांव निवासी जयराम यादव (22) पुत्र बीरन यादव गांव के ही गुड्डू यादव के साथ रविवार को टोला शिवन राय के चट्टी पर जा रहे थे। सरकारी बीयर की दुकान के सामने बिहार के कुछ शराबी रास्ते पर शराब पी रहे थे। रास्ते से हटने के लिए रहने पर शराबियों ने जयराम के पेट में चाकू घोंप दिया। साथी गुड्डू ने इसकी सूचना गांव में दी। ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने चाकू मारने के लिए आरोपी को पकड़ लिया। जमकर धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की लापरवाही से अन्य आरोपी भागने में सफल रहे। सोमवार की सुबह सात बजे शराब की दुकान खोलने पर क्षुब्ध ग्रामीण महिलाओं सहित मौके पर पहुंच गए। दुकान को बंद करवाने की बात करने लगे। इस दौरान देशी शराब की दुकान में किसी ने आग लगा दी। ग्रामीण सेल्समैन और सेल्समैन ग्रामीणों पर आरोप लगाने लगा। नाराज महिलाओं ने एनएच-31 पर जाम लगा दिया। सूचना पर कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे एसडीएम अभय कुमार सिंह, सीओ प्रीति त्रिपाठी ग्राम प्रधान चांददीयर विनोद यादव के नेतृत्व में महिलाओं को समझाया, तब महिलाएं शंत हुईं। मौके पर आबकारी विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर घटनास्थल पर बुलाया।समाचार लिखे जाने तक आबकारी विभाग कोई भी नुमाइंदा मौके पर नहीं पहुंचा था। बैरिया एसएचओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि एक नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। दो अभियुक्तों गिरफ्तार कर लिए गया है।
विज्ञापन

0000000000000000000
पैसा लेकर पिलाई जाती है शराब
जयप्रकाशनगर। चांददीयर पंचायत के ग्राम प्रधान विनोद यादव, समाजसेवी सुमेर यादव, टुन्नू यादव आदि ने बताया कि बीयर दुकान पर पीछे रेस्टोरेंट की तरह बैठने की व्यवस्था है। बिहार के सैकड़ों लोग प्रतिदिन शराब पीते हैं। यह कार्य चांददीयर पुलिस खुलेआम पैसा लेकर करवाती है। इसके पूर्व भी कई बार मारपीट, हत्या तक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed