फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Villagers stage an indefinite sit-in, demanding the replacement of dilapidated power lines.

Ballia News: जर्जर बिजली तार बदलने की मांग पर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना

Mon, 26 Oct 2026 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Villagers stage an indefinite sit-in, demanding the replacement of dilapidated power lines.
बेलौना मोड़ पर जर्जर विद्युत तार बदलने की मांग को लेकर धरना पर बैठे उपभोक्ता।जागरुक पाठक
पंदह। खेजुरी थाना क्षेत्र के बेलौना और आसपास के गांवों में जर्जर बिजली के तारों को बदलने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया। हरिपुर-बेलौना मोड़ पर भारतीय स्वतंत्र आवाज संगठन के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत विभाग पर शिकायतों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई जगह बिजली के तार जर्जर होकर घरों, सड़कों और सार्वजनिक रास्तों के ऊपर झूल रहे हैं। तार टूटकर गिरने और शॉर्ट सर्किट होने की आशंका से लोगों में भय बना रहता है। उनका आरोप है कि हादसे की आशंका के बावजूद विभाग की ओर से तार बदलने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन


संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए जनवरी में तत्कालीन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर को पत्रक सौंपा गया था। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि वे करीब 10 माह से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। इससे नाराज ग्रामीणों ने संगठन के अध्यक्ष भुवाल आनंद 'भारतीय'के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष भुवाल आनंद 'भारतीय' ने कहा कि जर्जर बिजली तारों के कारण लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं होना चिंताजनक है। उन्होंने विद्युत विभाग और जनप्रतिनिधियों से तत्काल जर्जर तार बदलवाने तथा क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुरक्षित बनाने की मांग की। धरने में सुमित यादव, रजनीश यादव, राहुल वर्मा, रोहित चौहान, राजा प्रसाद और डब्लू प्रजापति समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed