फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A ticket office is being constructed at the main entrance of Phephna Junction.

Ballia News: फेफना जंक्शन के मुख्यद्वार पर टिकट घर का निर्माण हो रहा

Tue, 27 Oct 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
A ticket office is being constructed at the main entrance of Phephna Junction.
फेफना रेलवे स्टेशन के समीप टिकट काउंटर और यात्री प्रतिक्षालय के नींव की हो रही खुदाई।संवाद
बलिया। फेफना जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन के मुख्यद्वार पर टिकट घर, वेटिंग हॉल व कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। इस पर 95 लाख रुपये खर्च होगा और मार्च 2027 तक चालू हो जाएगा। इसके बनने से टिकट लेने के लिए यात्रियों को फुट ओवरब्रिज पर चढ़कर दूसरे प्लेटफार्म की ओर जाने की परेशानी से निजात मिलेगी। मुख्यद्वार पर ही टिकट मिलने से समय की बचत होगी और प्लेटफार्म नंबर एक पर जाने वाले यात्रियों का आवागमन आसान होगा। इससे आसपास के 25 से अधिक गांवों के यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


छपरा- वाराणसी व मऊ रेलखंड के फेफना जंक्शन पर अभी टिकट लेने के लिए यात्रियों को फुट ब्रिज होते हुए प्लेटफार्म पर जाना पड़ता है। कई बार ट्रेन तक छूट जाती है। बलिया की तरफ से आने वाली ट्रेनें जंक्शन से वाराणसी व मऊ को जाती है। स्टेशन पर पांच प्लेटफार्म और मालगोदाम है। यहां 18 ट्रेनों का ठहराव होता है। स्थानीय संघर्ष समिति की मांग पर जनवरी 2026 से यहां उत्सर्ग एक्सप्रेस और बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हुआ। इन ट्रेनों के रुकने से क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा मिली है। यात्रियों की समस्या को देखते हुए रेलवे मुख्यद्वार पर 95 लाख रुपये की लागत में चार टिकट काउंटर, वेटिंग हॉल व कार्यालय का निर्माण शुरू हो गया है। टिकट घर बनने से यात्रियों को स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही टिकट लेने की सुविधा मिल सकेगी। इससे ट्रेन छूटने की आशंका भी कम होगी। स्टेशन पर टिकट घर की सुविधा बढ़ने से स्थानीय यात्रियों के साथ विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को भी लाभ होगा। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि स्टेशन परिसर में फुट ब्रिज के पास यात्रियों की सुविधा के लिए 150 वर्ग मीटर में वेटिंग हॉल, साथ ही 4 बुकिंग काउंटर और उनसे जुड़े कार्यालयों का निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द ही यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed