फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Villagers protested by planting paddy on the road

ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोपाई कर किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 24 Jul 2020 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Villagers protested by planting paddy on the road
पतोई गांव में मुख्य मार्ग का रास्ता न बनने पर ग्रामीणों ने रोपाई कर विरोध करते ग्रामीण। - फोटो : BALLIA
भीमपुरा। क्षेत्र के पतोई गांव के चौहान बस्ती के ग्रामीणों ने कीचड़युक्त कच्चा मुख्यमार्ग होने की समस्या से आजिज होकर शुक्रवार को मार्ग पर धान की रोपाई के साथ ही सड़क नहीं तो वोट नहीं का बैनर भी लगा दिया। ग्रामीणों की माने तो इस समस्या से ग्राम प्रधान सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी बार- बार अवगत कराया गया है लेकिन पिछले एक दशक बीत जाने के बाद भी मुख्य मार्ग के हालात नहीं बदली। आज भी बरसात के दिनों में मार्ग पर पर जलभराव व कीचड़ की समस्या आम रहती है।
विज्ञापन

सीयर विकास खंड के पतोई गांव में स्थित चौहान बस्ती है। इस बस्ती में लगभग 50 परिवारों का कुनबा निवास करता है। इस बस्ती में जाने के लिए एक ही मुख्य मार्ग है लगभग एक किलोमीटर रास्ते में दो सौ मीटर खंडजा के बाद बाकी कच्चा रास्ता है। जिस पर गांव वालों का आना जाना होता है। बरसात के समय यह रास्ता कीचड़युक्त हो जाता है। जिसमें हर वर्ष कुछ लोग गिरकर घायल हो जाते है। इस साल भी गब्बर चौहान नामक युवक साइकिल से घर वापस लौटते वक्त गिर गया जिससे उसकी बाह टूट गई। इसकी लिखित शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व मंडलायुक्त आजमगढ़ को भेजी है लेकिन अभी तक उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों की माने तो इस मार्ग को बनाये जाने की मांग ग्राम प्रधान स्तर से लेकर जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्रीय विधायक, सांसद से भी कर चुके है लेकिन मामला जस का तस पड़ा हुआ है। शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से नाराज होकर ग्रामीणों ने आने वाले हर चुनाव को बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत उन्होंने शुक्रवार को मार्ग पर धान की रोपाई कर की है। उन्होंने चुनाव बहिष्कार का बैनर भी गांव के बाहर मार्ग पर लगा दिया है। धान की रोपाई कर विरोध दर्ज कराने वालों में सुनील चौहान, मुन्ना चौहान, बलजीत चौहान, प्रमोद चौहान, अवधेश चौहान, शिवमुनि चौहान, रामजी चौहान, बचिया देवी, मायावती चौहान, कलावती चौहान, पयरिया देवी, मंजू चौहान आदि सैकड़ो पुरुष महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed