फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Villagers planted paddy crops in the potholes to protest against the dilapidated road.

Ballia News: जर्जर सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने गड्ढों में रोपी धान की फसल

Mon, 20 Jul 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Villagers planted paddy crops in the potholes to protest against the dilapidated road.
मनियर। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के बड़सरी जागीर से घोघा मार्ग की जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने गड्ढों में धान रोपकर विरोध जताया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण पैदल चलना, साइकिल, मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव होने से आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। बच्चों को स्कूल जाने और किसानों को खेत तक पहुंचने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन के दौरान बसपा नेता राजू राजभर ने वर्तमान बांसडीह विधायक केतकी सिंह और सलेमपुर सांसद रमाशंकर विद्यार्थी पर सड़क की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि जनता के बीच पहुंचते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद ग्रामीणों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जाता।
विज्ञापन

ग्रामीण आनंद राजभर, बैजू यादव, कन्हैया यादव, सुमित सहित अन्य लोगों ने बताया कि लोहटा चौराहे से लोहटा स्थित देसी शराब की भट्ठी तक सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। बड़सरी जागीर से घोघा तक मार्ग पर गहरे गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed