फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Villagers create ruckus, EC bags are being filled with 15 bags instead of 24

Ballia News: ग्रामीणों का हंगामा, ईसी बैग में 24 की जगह भरी जा रहीं 15 बोरियां

Mon, 18 May 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Villagers create ruckus, EC bags are being filled with 15 bags instead of 24
मझौंवा क्षेत्र के नौरंगा में चल रहे कटानरोधी कार्य में मानक की अनदेखी के विरोध में प्रदर्शन करत - फोटो : सांकेतिक
मझौवां। गंगा नदी की कटान से क्षेत्र के 41 गांवों को सुरक्षित करने के लिए 44.8 करोड़ रुपये से चल रही तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं में मानकों की अनदेखी का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। नौरंगा भुआल छपरा में ग्रामीणों ने कार्यस्थल पर सोमवार को हंगामा करते हुए बाढ़ विभाग और ठेकेदारों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि कटान रोकने के लिए ईसी बैग में 24 की जगह 15 बोरियां ही भरी जा रही हैं। राजमंगल ठाकुर, संजय ठाकुर और अभिनंदन ठाकुर ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और धीमी रफ्तार पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रत्येक जाली में 50 किलो वजन की 24 बोरियां भरी जानी चाहिए, लेकिन मौके पर महज 15 बोरियां ही डाली जा रही हैं। इनमें बालू भरा रहता है।
विज्ञापन

इसी तरह जियो बैग के गैबियन में 18 बोरियों की जगह मात्र 12 बोरियां ही भरी जा रही हैं। मानकों के विपरीत बोरियों में बालू के स्थान पर मिट्टी भरी जा रही है, जो पानी में गिरते ही बह जा रही है। साथ ही चार सिलाई की जगह केवल दो सिलाई की जा रही है और मौके पर वजन मापने की कोई मशीन तक मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का दावा है कि तीनों परियोजनाओं का अब तक 5 प्रतिशत कार्य भी जमीन पर नहीं दिख रहा है, जबकि बाढ़ विभाग 15 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने का दावा कर रहा है।

ग्रामीण अखिलेश ठाकुर, शशि प्रकाश ठाकुर और लकड़ी मिश्र ने आशंका जताई कि मानसून आने में महज 28 दिन शेष हैं, लेकिन विभाग अभी तक केवल मिट्टी समतल करने और खानापूर्ति में उलझा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed