{"_id":"5977808e4f1c1b9c5b8b45c7","slug":"village-will-connect-to-digital-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल इंडिया से जुड़ेंगे गांव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल इंडिया से जुड़ेंगे गांव
ballia
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
डिजिटल इंडिया
- फोटो : twitter
जिले के नौ ब्लाकों के 423 गांव डिजिटल इंडिया से जुड़ जाएंगे। इसको लेकर तैयारी तेज हो गई है और पांच अगस्त तक सभी जरुरी डिवाइस इन गांवों में लग जाएंगे। 15 अगस्त को लाल किला से पीएम इसका शुभारंभ करेंगे।
डिजिटल इंडिया से गांवों को जोडने की तैयारी करीब एक साल पहले शुुरु हुई थी। इसके लिए सबसे पहले गांवों तक इंटरनेट सेवा पहुंचाने के लिए बीएसएनएल की ओर से आप्टिकल फाइवर केबिल लगाने का काम शुरु किया गया। यह भी प्रावधान किया गया कि गांवों में स्थित पंचायत भवनों तक इंटरनेट केबिल लगेगा और जिन गांवों में पंचायत भवन नहीं होंगे वहां प्राथमिक विद्यालय तक ओएफसी लगाकर इंटरनेट सेवा की व्यवस्था की जाएगी। बताया जाता है पहले चरण में नौ ब्लाकों के 423 गांवों तक इंटरनेट सेवा पहुंचा दी गई है और विभागीय अधिकारियों की ओर से इसकी टेस्टिंग भी पूरी कर ली गई है। भारत सरकार के निर्देश पर इन गांवों को डिजिटल इंडिया से जोडने की तैयारी की जा रही है।
ई-गवर्नेन्स के जिला प्रबंधक की मानें तो गांवों को डिजिटल इंडिया से जोडने की तैयारी अंतिम दौर में है। बताया कि गांवों में इंटरनेट सेवा संबंधित सभी तरह के डिवाइस सौर ऊर्जा से संचालित होंगे। बताया कि इसके लिए संबंधित सभी गांवों में उच्च क्षमता के सोलर पैनल लगाने का काम चल रहा है। इस व्यवस्था से सुचारु रुप से इंटरनेट सेवा का संचालन होगा और बिजली कटौती से यह सेवा प्रभावित नहीं होगी।